×

रणवीर सिंह के बर्थडे पर ये है दीपिका पादुकोण का खास प्लान

 

बॉलीवुड के गलियारें में इन दिनों एक खबर काफी तेजी से सुर्खियों में छाई हुई है, वो अभिनेत्री दीप‍िका पादुकोण और अभिनेता रणवीर स‍िंह की शादी। जी हां इस वक्त आई कई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों सुपरस्टार इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे। इतना ही नहीं दोनों की शादी की डेट भी तय हो गई है। आई खबरों के अनुसार दीपिका और रणवीर इस साल की 10 नवंबर को शादी करने वाले हैं। शादी से पहले रणवीर सिंह अपने बैचलर के दिनों को काफी अच्छे से एन्जॉय कर लेना चाहते हैं। यही कारण है कि वो जल्द ही अपनी बैचलर दोस्तो साथ ​ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं। खैर आपको बता दें कि आज यानी 6 जुलाई को रणवीर सिंह का जन्मदिन है इसलिए शादी से पहले दीपिका अपने और रणवीर के लिए एक खास सेलिब्रेशन करने वाली हैं। इस पूरी तैयारी दीपिका ने अपनी बहन के साथ कर रही है। जो इन दिनों अपने घर बेंगलूर में फैमिली के साथा। दीपिका ने अपनी बहन के साथ मिलकर रणवीर सिंह के लिए एक सरप्राइज प्लान किया है। उनके इस जन्मदिन को मनाने के लिए दीपिका अपनी पूरी फैमिली के साथ हैदराबाद पहुंचने वाली हैं। जहां रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म सिम्बा की शूटिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि शादी से पहले रणवीर सिंह अपना सारा काम निपटा लेना चाहते हैं इसलिए वो इस वक्त काफी व्यस्त है। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म गली बॉय की शूटिंग पूरी की है जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।