×

Celebs on Babri Masjid Demolition: बाबरी मस्जिद फैसले पर बॉलीवुड सेलेब्स की आई ऐसी प्रतिक्रिया, स्वरा भास्कर ने ली चुटकी

 

बॉलीवुड की कुछ अभिनत्रियां ऐसी है जो हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती है। इसी लिस्ट में अभिनेत्री स्वरा भास्कर का नाम आता है। स्वरा भास्कर हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती है। लेकिन कभी कभी स्वरा भास्कर की इस बेबाकी के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा चुका है। हालांकि स्वरा भास्कर ट्रोल करने वालों को हैंडल करना भी अच्छे से जानती है। स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अयोध्या विध्वंस केस पर आज आए फैसले को लेकर कटाक्ष किया है। स्वरा भास्कर ने अपने पोस्ट पर लिखा कि, बाबरी मस्जिद ख़ुद ही गिर गया था। इसके साथ एक्ट्रेस ने हाथ जोड़ने वाली तीन इमोजी बनाई हैं। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर कई लोगों की प्रति​क्रिया सामने आई है जिसमे कई लोगों ने स्वरा भास्कर का सपोर्ट किया है तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी है जो उनका विरोध करते हुए नजर आ रहे है। स्वरा भास्कर के इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने अयोध्या विध्वंस पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, बधाई हो मिस्टर लाल कृष्ण आडवाणी, अब आप उन आरोपों से बरी हो गए हैं जिससे देश की आत्मा के बीच एक खूनी रेखा खींची गई है।भगवान आपको बहुत लंबी उम्र दे। वहीं अभिनेत्री गौहर खान ने लिखा कि, जाहिर है कि वो भूकंप होगा। इसके अलावा बाबरी मज्जिद मामले में कोर्ट के फैसले पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमे कई लोग इसके पक्ष और विपक्ष में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला आज पिछले 28 सालों से कोर्ट में चल रहा था लेकिन इस पर आज फैसला आया है। जिसमे कोर्ट ने सुनाते हुए लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, महंत नृत्य गोपाल दास, कल्याण सिंह समेत सभी 32 आरोपियों बरी कर दिया है।

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, कुछ दिनों पहले हुई थी पैर की सर्जरी

Akshat Utkarsh Dies: सुशांत ​के बाद अभिनेता अक्षत उत्कर्ष की मौत की आई खबर, परिवार को हत्या का शक

Drugs Probe: दीपिका, सारा और अनुराग सहित 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को