×

Bollywood actresses: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों के इंस्टा पर है सबसे ज्यादा फॉलोअर्स

 

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनको लोग काफी ज्यादा पसंद करते है। आजकल हर कलाकार अपने फैंस के साथ आसानी से जुड़ सकता है और वो सोशल मीडिया। जी हां आज सोशल मीडिया के साथ कोई भी फैन अपने पसंदीदा कलाकार के साथ सीधे तौर पर जुड़ सकता है आज कई ऐसे कलाकार हैं जिनके सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फैंस है। तो हम आपको अपने इस लेख में बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा फॉलोअर्स है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां शामिल है। आइए जानते है उनके बारे में —

प्रियंका चोपड़ा
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम बॉलीवुड की देसी गर्ल का आता है। जिनके इंस्टाग्राम पर करीब 51.8 मिलियन फॉलोअर्स है। ​प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा फॉलो की जाती है। हालांकि वो इंस्टा पर अपनी तस्वीरें और वीडियो को अक्सर शेयर करती रहती है। जिसकी वजह से उनके ज्यादा फॉलोअर्स है।

दीपिका पादुकोण
प्रियंका चोपड़ा के बाद बारी आती है दीपिका पादुकोण की जिनके इंस्टा पर 46.8 मिलियन फॉलोअर्स है। दीपिका सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। इसके अलावा अपनी लाइफ को लेकर भी अपडेट देती है।

आलिया भट्ट
इसके बाद बारी आती है बॉलीवुड की सबसे क्यूट अभिनेत्री आलिया भट्ट की। जिनके इंस्टा पर 45.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आलिया भट्ट अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो को शेयर करती रहती है। हालांकि बॉलीवुड में बढ़ते नेपोजिटज्म विवाद के बाद से आलिया के फॉलोअर्स कम हुए हैं।

श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल श्रद्धा कपूर के इंस्टा पर 43.3 फॉलोअर्स है। श्रद्धा कपूर अपने इंस्टा पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती है वो कम ही तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते है। इसके बावजूद भी उनके फॉलोअर्स ज्यादा है।

जैकलिन फर्नांडिज
जैकलिन फर्नाडिज के इंस्टा पर 39.5 से ज्यादा फॉलोअर्स है। जैकलिन अपने चाहने वालों के साथ हमेशा जुड़ी रहती है। वो अपनी सेहत और फिटनेस के राज भी अक्सर इंस्टा पर फैंस के साथ शेयर करती रहती है।

अनुष्का शर्मा
मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इंस्टा पर 34.7 से ज्यादा फॉलोअर्स है। अनुष्का शर्मा भी अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। जो उनके चाहने वालों को काफी पसंद आती है।

karan johar: करण जौहर की पार्टी में शामिल सेलेब्स पर ​जल्द गिरेगी एनसीबी की गाज, करण भी आए लपेटे में

bhumi pednekar: अपनी बहन के साथ इस काम को करने की प्ला​निंग कर रही भूमि पेडनेकर

preity zinta: प्रीति जिंटा ने चौथी बार करवाया अपना कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट को लेकर हो रही चिंता