×

Poonam Pandey Controversies: पूनम पांडे और विवादों का है आपस में गहरा नाता

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूनम पांडे इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। अभिनेत्री ने कुछ ही दिनों पहले अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी की थी। इस बात की जानकारी खुद पूनम पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दी थी। लेकिन अब वो अपनी शादी को खत्म कर रही है। जी हां आपको बता दें ​कि गोवा में जब वो सैम् के साथ हनीमून मनाने के लिए गई थी तो उस वक्त सैम ने पूनम के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद अब पूनम पांडे सैम बॉम्बे साथ अपनी शादी को तोड़ना चाहती है। वो अब सैम के साथ नहीं जा सकती है। इस बात का खुलासा खुद पूनम पांडे ने किया है। हालांकि आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब पूनम पांडे विवादों में आई हो। इससे पहले वो कई चीजों के लिए विवादों में आ चुकी है। ये कहा जा सकता है कि पूनम पांडे और विवादों का काफी गहरा नाता है। आज हम आपको अपने इस लेख में पूनम पांडे के विवादों के बारे में बताने जा रहे है।

अगर इंडिया जीत गई तो सारे कपड़ें उतार दूंगी
साल 2011 में हुए क्रिकेट विश्व कप के दौरान पूनम पांडे ने ये बयान दिया था। उस वक्त उनका ये बयान काफी चर्चा में रहा था। सिर्फ इतना ही नहीं खुद बीसीसीआई ने उनको ऐसा करने की अनुमति नहीं दी थी।

राज कुंद्र के खिलाफ केस
इस साल पूनम पांडे ने बॉलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ केस किया था। उनके पास कराची के अलावा अन्य कई देशों से कॉल आती है और उसमे अश्लील बातें की जाती है। उन्होंने ये कहा था कि उनका एप राज कुंद्रा की कंपनी मैनेज करती है। उन्होंने आरोप लगाया था कि कंपनी ने एप पर उनके पर्सनल नंबर को लीक लिया है।

बाथरूम वीडियो किया लीक
एक बार तो हद हो गई थी। पूनम पांडे ने खुद अपना वीडियो यू ट्यूब पर शेयर कर दिया था। जिस पर काफी हंगामा हुआ था। इस वीडियो को शेयर करते हुए इस पर लिखा था कि पूनम पांडे का बाथरूम सीक्रेट्स। हालांकि उनके इस वीडियो को बाद में यूट्यूब पर ब्लॉक कर दिया था क्योंकि ये काफी बोल्ड था।

सचिन के साथ तस्वीर की वायरल
एक बार साल 2012 के एड में भगवान विष्णु की तस्वीर में सचिन तेंदुलकर के चेहरे वाली तस्वीर को वो अपने हाथ में पड़के हुए थी और सेमी न्यूड थी। इस तस्वीर को फोटोशॉप किया गयाथा। उस वक्त इस तस्वीर पर काफी बवाल हुआ था। सिर्फ इतना ही नहीं पूनम पांडे के खिलाफ इस तस्वीर को लेकर केस तक दर्ज किया गया था।

तापसी पन्नू ने खुले तौर पर कहा अगर अनुराग कश्यप के आरोप साबित होंगे तो वो तोड़ देंगी उनसे सारे रिश्ते

Kareena Kapoor: काम पर लौंटी करीना कपूर खान, एयरपोर्ट पर हुई बेटे और पति के साथ हुई स्पॉट

पुनीत वशिष्ठ ने सुशांत की मौत के बाद महेन्द्र सिंह धोनी पर मारा ताना, कहा अब उनकी इज्जत नहीं करता