×

Karwa Chauth 2020: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने ऐसे मनाया करवा चौथ का त्योहार, देखें तस्वीरें

 

बीते दिन यानी बुधवार को देशभर में करवा चौथ की धूम थी। तो ऐसे में बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों ने अपने अपने अंदाज में करवा चौथ को मनाया है। इस दौरान कई अभिनेत्रियों के करवा चौथ लुक भी सामने आए है। इन अभिनेत्रियों ने अपने करवा चौथ लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो इस वक्त काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसमे नई नवेली दुल्हन से लेकर शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन के लुक शामिल है।काजल अग्रवाल जिनकी शादी अभी कुछ समय पहले ही हुई है। काजल के पहले करवा चौथ की तस्वीर सामने आई है जिसम वो अपने पति गौतम किचलू के साथ नजर आ रही है। उन्होंने बेहद खास अंदाज में अपने पहले करवा चौथ को सेलिब्रेट किया है। अभिनेत्री बिपाशा बसु हर साल अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है और पूरे रिति रिवाज के साथ सेलिब्रेट करती है। अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। वो लाल कलर के सूट में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। रवीना टंडन फ्लोरल सूट में नजर आई है। करवा चौथ मनाने के लिए ताहिरा कश्यप ने खुद अपने हाथों से आयुष्मान खुराना के नाम की मेहंदी लगाई है। वहीं अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार का करवा चौथ के मौके पर स्वैग अंदाज सामने आया हैं जो आप यहां पर खुद देख सकते है। वहीं अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर अपने घर पर हर बार करवा चौथ के मौके पर पूजा रखती है जिसमे बॉलीवुड के कई मशहूर परिवारों की महिलाएं शामिल होती है। इस बार वरूण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी करवा चौथ की पूजा करते हुए नजर आई है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक के साथ करवा चौथ मनाया जिसमे वो लाल साड़ी में कहर ढा रही है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी अपने पति विराट कोहली के साथ करवा चौथ मनाया है। इन सभी में किसका लुक आपको सबसे बेस्ट लगा कमेंट करके बता सकते है।

Karwa Chauth 2020: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने ऐसे मनाया करवा चौथ का त्योहार, देखें तस्वीरें

Karwa Chauth 2020: TV की इन अभिनेत्रियों ने इस अंदाज में अपने पतियों के साथ मनाया करवा चौथ का त्योहार, देखें तस्वीरें

Tahira Kashyap: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आयुष्मान की पत्नी की कोरोना मेहंदी, सामने आई तस्वीर