×

bigg boss 14 contestants list: सामने आई बिग बॉस 14 के प्रतियोगियों की फाइनल लिस्ट, जाने कौन कौन है शामिल

 

पिछले काफी समय से छोटे परदे के मशहूर विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 14 को लेकर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। इस शो को लेकर मेकर्स दर्शकों में उत्साह बढ़ाने का एक भी मौका मिस नहीं करते है। वहीं शो में नजर आने वाले प्रतियोगियों के बारे में भी सस्पेंस बनाए रखते है। अब प्रतियोगियों की लिस्ट सामने आ चुकी है। काफी समय से बिग बॉस 14 के प्रतियोगियों को लेकर अलग अलग कयास लगाए जा रहे थे। अब फाइनल लिस्ट सामने आ चुकी है। जिसमे टीवी और बॉलीवुड के कई कलाकार नजर आने वाले है। आइए जानते हैं उन प्रतियोगियों के नाम —

रुबीना दिलैक
टीवी की मशहूर और लाडली बहु रूबीना दिलैक इस शो में नजर आने वाली है। ​रूबीना टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है। उनको हर घर में टीवी शो शक्ति -अस्तित्व के एहसास की पहचान मिली। सिर्फ इतना ही नहीं रूबीना इस शो में अपने पति अभीनव शुक्ला के साथ नजर आने वाली है।

अभिनव शुक्ला
अभिनव शुक्ला टीवी की मशहूर अभिनेत्री रूबीना दिलैक के पति है। अब वो अपनी पत्नी के साथ इस शो में नजर आने वाले है।​ जिसमे ये हो सकता है कि इन दोनों पति पत्नी के बीच कैसे केमिस्ट्री है ये इस शो में आपको देखने को मिलने वाला है। अभिनव शुक्ला को आप कई फिल्मों और टीवी शोज में देख चुके हैं।

शारदुल पंडित
शारदुल पंडित भी बिग बॉस में नजर आने वाले है। शारदुल पंडित एक टीवी होस्ट अभिनेता है। जिनको आप कई शोज में देख चुके है। अब ये देखना है कि शारदुल पंडित बिग बॉस शो में क्या कमाल करने वाले है। कुछ समय पहले हुए लॉकडाउन में शारदुल पंडित ने अपनी बेहाली को शेयर किया था।

शहजाद देओल
इस बार बिग बॉस में ऐस ऑफ़ स्पेस और टॉप मॉडल इंडिया में दिखने वाले सिख प्रतियोगी शहजाद देओल भी नजर आने वाले है। उन्होंने अपने इस प्रतियोगिता के जरिए काफी चर्चा में बने हुए थे। अब वो बिग बॉस में नजर आने वाले है।

जिया मानेक
टीवी की ओरिजनल गोपी बहू यानी जिया मानेक भी इस शो में नजर आने वाली है। जिया मानेक के बिग बॉस में आने के कयास काफी समय से लगाए जा रहे थे लेकिन इस पर कुछ भी साफ तौर पर तय नहीं हुआ था।

जैस्मिन भसीन
काफी समय से खबरें सामने आ रही थी जैस्मिन भसीन इस शो में नजर आने है। लेकिन इस पर कुछ पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई थी। हालांकि अब ये तय हो गया है कि जैस्मिन भसीन भी इस शो से दर्शकों का दिल जीतने वाली है।

निशांत सिंह मलकानी
निशांत सिंह मलकानी भी सलमान खान के शो ​बिग बॉस में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि निशांत को आप टीवी शो गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा, मिले जब हम तुम और राम मिलायी जोड़ी में देख चुके है।

पवित्रा पुनिया
पवित्रा पुनिया को लेकर भी काफी समय से कयास लगाया जा रहा था कि वो इस शो नजर आ सकती है लेकिन अब ये कंफर्म हो गया है।

ऐजाज खान
टीवी के मशहूर अभिनेता ऐजाज खान भी बिग बॉस में नजर आने वाले है। ऐजाज खान टीवी की दुनिया का बड़ा नाम है और उनको आप कई वेब सीरीज में भी देख चुके है। आपको बता दें कि ऐजाज खान की उम्र 40 साल हो गई और अब तक कुंवारे है।

सारा गुरपाल
सारा गुरपाल भी बिग बॉस 14 में नजर आने वाली है। सारा गुरपाल पंजाब से है अब ये देखना है कि ये पंजाबी कुड़ी इस शो में क्या कमाल करने वाली है।

निक्की तम्बोली
निक्की तम्बोली भी इस बार बिग बॉस 14 में नजर आने वाली है। आपको बता दें कि निक्की तम्बोली साउथ की चर्चित अभिनेत्री है जिन्होंने तमिल और तेलुगू​​ फिल्मों में काम किया है।

प्रतीक सहजपाल
प्रतीक सहजपाल भी सलमान खान के इस विवादित शो में नजर आने वाली है। आपको बता दें कि प्रतीक एक मोटिवेशनल स्पीकर के साथ साथ फिटनेस ट्रेनर भी है। प्रतीक और पवित्रा रियल लाइफ कपल हैं

SSR Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की हैरान करने वाली फॉरेंसिक रिपोर्ट आई सामने, सुनकर नहीं होगा यकीन

Payal Ghosh Demand Y Security: अनुराग कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पायल घोष को जान का खतरा, Y सिक्योरिटी की मांग

Harami Trailer out: इमरान हाशमी की फिल्म हरामी का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, मुंबई के धरावी की है कहानी