×

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर के फैंस के लिए आई ये बड़ी खबर, सुनकर करेंगे अभिनेता की तारीफ

 

बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया था। जिसमे उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंंने अपना कोरोना वायरस टेस्ट करवाया और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से अर्जुन कपूर के चाहने वालें काफी दुखी हो गए थे सभी अभिनेता के जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे थे। इस बात को करीब 16 दिन बीत चुके है। अब 16 दिन बाद अभिनेता अर्जुन कपूर को लेकर एक अच्छी खबर आई है। वो ये है कि कोविड 19 से रिकवर होने के बाद अर्जुन कपूर प्लाज्मा डोनेट करेंगे। एक वेबसाइट की खबर के अनुसार मेडिकल पर्सन ने कहा कि, ये बात सच है कि अर्जुन कपूर कोविड से रिकवर होने के 45 दिन प्लाज्मा डोनेट करेंगे। इससे बाकी लोगों को भी प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्लाज्मा थेरेपी लोगों की जान बचाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। जितने ज्यादा से ज्यादा लोग उनके लिए प्लाज़्मा डोनेट करेंगे जिन्हें इसकी सख्त जरूरत है उतना अच्छा रहेगा। अभिनेता अर्जुन कपूर को अपना प्लाज्मा डोनेट करने के लिए सिटी हॉस्पिटल जाना होगा। इस वक्त अभिनेता का इलाज चल रहा है। उम्मीद है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे। अगर हम बात करें अर्जुन कपूर के काम की तो उनकी पिछली रिलीज फिल्म पानीपत थी जो पिछले साल रिलीज हुई थी। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर कुछ खास काम नहीं किया था। फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा कृति सेनन, संजय दत्त जैसे कलाकार नजर आए थे। हालांकि आने वाले दिनों में अर्जुन कपूर कई फिल्मों में नजर आने वाले है। वहीं उनकी कुछ फिल्मों की रिलीज भी रूकी हुई है। देश के हालात के सामान्य होने की कोशिश की जा रही है।

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप के सपोर्ट में आई सेक्रेड गेम्स की ये अभिनेत्री, सुनाया बोल्ड सीन का किस्सा

khaali peeli movie trailer: एक्शन, रोमांस और ड्रामे से भरपूर है ईशान और अनन्या की खाली पीली

Mohanlal: मोहनलाल ने शुरू की अपनी मचअवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 2’ की शूटिंग