×

एक बार फिर से राज और सिमरन की जोड़ी परदे पर करने वाली है रोमांस

 

बालीवुड के ​राज और सिमरन को तो आप पहचानते होंगे। क्या आपको याद नहीं आया? अरे हम बात कर रहे हैं दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म के राज यानी शाहरूख खान और सिमरन यानी काजोल की। इन दोनों ही कलाकारों ने एक साथ मिलकर बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी है। जिसमें कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, बादशाह, माय नेम इज खान जैसी शामिल हैं। इस जोड़ी को दर्शक परदे पर देखने के काफी उत्साहित होते है। तो ये खबर उन फैंस के लिए काफी खुशी है जो इन दोनों को एक साथ देखना चाहते है। जी हां काजोल और शाहरूख खान अपनी फिर से एक बार साथ नजर आ रहे हैं। आई खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों फिल्ममेकर करण जौहर की एक फिल्म में फिर से वापसी कर सकते हैं।

खबरों के अनुसार करण जौहर अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट पर इन दिनों काफी तेजी से काम कर रहे हैं। जिसके लिए वो काजोल और शाहरूख खान से संपर्क कर सकते हैं। फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है। हालांकि इस बात को लेकर न तो करण जौहर की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा हुई है और न ही धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से कोई बयान सामने आया है। खैर आपको बता दें कि शाहरूख खान और काजोल को आखिरी बार फिल्म दिलवाले में ​देखा गया था जो 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में इन दोनों के अलावा वरूण धवन और कृति सैनन भी मुख्य भूमिका निभाए थे।