×

अनिल कपूर के घर फिर से बजने वाली है शहनाई, फैमिली में शामिल हुआ नया मेंबर!

 

आपको बता दें कि इन दिनों बॉलीवुड की पॉपुलर कपूर फैमिली के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आया है। बताना चाहेंगे कि पिछले साल सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। वहीं दोनों ही अब अपनी शादीशुदा जिंदगी को इंजॉय कर रहे है। आपको बता दें कि अक्सर इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। पिछले कुछ दिनों पहले ही सोनम और आनंद आहूजा अपने परिवार के साथ विदेश में न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने गए थे।

आपको बता दें कि इन दिनों सोनम कपूर की बहन रिया कपूर को लेकर कुछ खबरें सामने आई है कि इस साल रिया कपूर अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी कर सकती है। बताना चाहेंगे कि हाल ही में रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फैमिली के साथ एक तस्वीर शेयर की थी।  बता दें कि इस तस्वीर में रिया के अलावा उनके भाई बहन, मां पापा और जीजा आनंद आहूजा के अलावा उनका बॉयफ्रेंड करण बूलानी भी इस तस्वीर में नजर आ रहे है।

वहीं इस तस्वीर को देखकर ये कयास लगाए जा रहे है कि इस साल कपूर फैमिली में एक बार फिर से शहनाई की गूंज सुनाई दे सकती है। वहीं सोनम कपूर की शादी भी बड़ी धूमधाम से की गई थी। वहीं मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस साल रिया कपूर भी अपने बॉयफ्रेंड करण के साथ शादी के बंधन में जल्द ही बंध सकती है।

आपको बता दें कि फिल्म प्रोड्यूसर रिया कपूर के बॉयफ्रेंड करण सोनम कपूर की शादी में भी नजर आए थे। वहीं रिया अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर करती रहती है। रिया कपूर ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म वेक अप सिड से की थी और बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म आयशा आई थी।

लेकिन आपको बता दें कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर  कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं रिया ने सोनम कपूर की फिल्म खूबसूरत को भी प्रोड्यूस किया था। बता दें कि इस फिल्म में सोनम कपूर के अपोजिट एक पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने लीड रोल प्ले किया था। आपको बता दें कि रिया कपूर और सोनम कपूर साथ मिलकर रेसन नाम का एक फैशन ब्रैंड भी चलाते है।