×

अक्षय और आमिर खान को कड़ी टक्कर देने आ रहे अजय देवगन, हो जाएगी सबकी छुट्टी

 

बीते काफी समय से बॉलीवुड के कई सुपरस्टार और दिग्गज अभिनेता अपने अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने में लगे हुए। कुछ ताजा उदाहरण हैं आमिर खान, अक्षय कुमार और शाहरूख खान। अब इस कड़ी में बॉलीवुड के सिंघम अभिनेता अजय देवगन भी शामिल हो गए है। जी हां अब वो बेहद अलग किरदार के लिए अपने आपको तैयार कर रहे हैं। उनका ये रोल कोई ऐसा वैसा नहीं है। अजय देवगन ने ऐसा बम फोड़ा है कि सभी कलाकारों के पसीने छूट सकते हैं फिर वो चाहे आमिर खान ही क्यों न हों। अजय देवगन ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि, वो अपनी अगली नई फिल्म में चाणक्य की भूमिका निभाने वाले हैं। साथ ही ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने भी इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर की है। आपको बता दें कि चाणक्य भारतीय इतिहास में काफी महत्वपूर्ण है। चाणक्य ने चंद्रगुप्त को भारत का सम्राट बनाने के लिए खूब मेहनत की थी। इसी के साथ जनता का मार्गदर्शन और नेतृत्व किया था। साथ ही उन्होंने नीतिशास्त्र की रचना भी की थी, जो चाणक्य नीति के नाम से मशहूर हो गई और आज तक कायम है।

अजय देवगन की चाणक्य पर आधारित फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे करने वाले है। जिन्होंने इससे पहले स्पेशल 26, बेबी, एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और अय्यारी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इसको प्रोड्यूस रिलायंस एंटरटेनमेंट और फ्राइडे फिल्म्सवर्क प्लान सी स्टूडियो कर रही है।

इसके अलावा अजय देवनग अपने अगले प्रोजेक्ट तानाजी को लेकर व्यस्त हैं। जिसमें वो एक योद्धा का किरदार निभाते हुए दिखाई आएंगे। साथ ही वो टोटल धमाल के जरिए वह लोगों को हंसाने वाले भी हैं। अजय देवगन को आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन में देखा गया था।