×

Aditya Narayan: हनीमून मनाने पत्नी संग कश्मीर की वादियों में पहुंचे आदित्य नारायण, सामने आई तस्वीर

 

मशहूर होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण ने इसी महीने की शुरूआत में शादी कर ली है। आदित्य नारायण ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के सात फेरे लिए है। आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी की कई तस्वीरें पिछले दिनों चर्चा में आई थी। जिसमे इन दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही थी। हालांकि अब शादी के बाद आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल हनीमून के लिए रवाना हो गए है। जिसमे वो अपनी पत्नी के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे रहे है। आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने अपने हनीमून के लिए कश्मीर की वादियों को चुना है। जिस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमे ये दोनों बर्फीली वादियों में खूब एन्जॉय कर रहे है। दिसंबर में इस कड़ाके की ठंड में दोनों इस ट्रिप के मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की हनीमून की तस्वीरें सामने आई है जिसमे ये दोनों बेहद स्वीट लग रहे है। आदित्य नारायण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर श्वेता अग्रवाल के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आदित्य नारायण ने लिखा कि, हनीमून की शुरूआत हो गई है। धरती के स्वर्ग में पहली बार आया हूं। सोशल मीडिया पर इन दोनों के हनीमून की तस्वीरें काफी पसंद की जा रही है जो इस वक्त काफी वायरल हो रही है। अब तक कई लोगों ने उनकी इस तस्वीर पर कमेंट किया है। अब तक ना जाने कितने लोग उनकी तस्वीरों को देख चुके है। शादी के बाद अब आदित्य बहुत जल्द अपने नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी भी कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई के अंधेरी में एक 3 BHK खरीद लिया है। जिसमे वो अपनी पत्नी के साथ रहेंगे।

Abhishek Bachchan: अक्षय कुमार को लेकर ट्रोलर ने अभिषेक बच्चन को किया ट्रोल, अभिनेता ने कर दी बोलती बंद

Sanjay Leela Bhansali: लाहौर की हीरा मंडी पर पीरियड ड्रामा बनाने की तैयारी में भंसाली, नेटफ्ल‍िक्स से मिलाया हाथ

Celebs Became Parents 2020: साल 2020 में इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारी, बने पैरेंट्स