×

Scarlett Johansson: हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स में नजर आ चुकी स्कारलेट जोनसन ने सीक्रेटली रचाई तीसरी बार शादी

 

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्कारलेट जोनसन इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्कारलेट जोनसन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और कॉमे​डियन कॉलिन जोस्ट के साथ शादी रचा ली है। स्कारलेट जोनसन ने बेहद गुपचुप तरीके से शादी की है। जैसे ही अभिनेत्री की शादी की जानकारी मिली वैसे ही वो चर्चा में आ चुकी है। स्कारलेट जोनसन की शादी की खबरें उनकी शादी होने के काफी समय बाद लगी थी। जब अभिनेत्री स्कारलेट जोनसन के एक फैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी शादी की जानकारी दी थी। इसके अलावा मील्स ऑन व्हील्स नाम के ट्विटर हैंडल पर भी स्कारलेट जोनसन की शादी का ऐलान किया गया था। लेकिन अब तक खुद अभिनेत्री स्कारलेट जोनसन की तरफ से शादी को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। इसके बावजूद इस वक्त उनको शादी की बधाईयां सोशल मीडिया पर मिलने लगी है। सोशल मीडिया पर उनके हॉलीवुड के कई साथी कलाकार अपने अपने अंदाज में बधाई दे रहे है। वहीं फैंस भी जमकर बधाई दे रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्कारलेट जोनसन की ये तीसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी साल 2008 में बॉयफ्रेंड रायन रेनल्ड्ज के साथ की थी। लेकिन उनकी ये शादी महज कुछ ही सालों में खत्म हो गई थी। इसके बा दोनों का तलाक हो गया है। रायन से तलाक लेने के बाद अभिनेत्री ने दूसरी शादी रोमिन ड्यूरिक के साथ की। लेकिन उनकी ये शादी भी महज तीन साल तक ही चल पाई थीं और साल 2017 में उन्होंने तलाक लेकर अलग हो गई थी। अब स्कारलेट जोनसन ने तीसरी शादी कर ली है।

Mirzapur 2: लेखक के चेतावनी देने के बाद मिर्जापुर 2 के मेकर्स ने मांगी माफी, जल्द हटेगा वेब सीरीज का ये विवादित सीन

Fatima Sana Shaikh: कास्टिंग काउच को लेकर फातिमा सना शेख ने किया खुलासा, 3 साल की उम्र में हुआ था मोलेस्टेशन

Scarlett Johansson: हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स में नजर आ चुकी स्कारलेट जोनसन ने सीक्रेटली रचाई तीसरी बार शादी