×

Congress New President: जनवरी 2021 में कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष? राहुल गांधी पर सस्पेंस बरकरार

 

कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर से स्थायी अध्यक्ष को लेकर चर्चा तेज होने लगी है। हाल ही में स्थाई अध्यक्ष को लेकर पार्टी में खूब बवाल मचा था। इसके बाद सोनिया गांधी ने नई कार्यसमिति के गठन के साथ संगठन में चुनाव कराने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में नई चुनाव समिति का गठन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस चुनाव समिति ने अब चुनावी प्रक्रिया को लेकर काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि चुनाव समिति एक महीने में पार्टी के अध्यक्ष पद समेत कार्य समिति के 12 सदस्यों के चुनाव कराने के लिए तैयार होगी। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष को इस बाबत जानकारी दे दी जाएगी।

इसके बाद कार्यसमिति की बैठक बुलाकर चुनाव समिति को नोटिफिकेशन निकालने से लेकर चुनाव कराने तक के सुझाव दिए जाएंगे। नए अध्यक्ष सहित कार्यसमिति के चुनाव जनवरी के महीने में कराने की प्रक्रिया चल रही है। इसके चलते कांग्रेस पार्टी को अपना नया अध्यक्ष जनवरी 2020 में मिल जाएगा। कांग्रेस का इस बार आम चुनाव नहीं होने वाला है। इस बार केवल एआईसीसी के सदस्य ही चुनाव में वोट कर सकेंगे। चुनाव से पहले पुनर्गठित कार्यसमिति भी अपना इस्तीफा सौंप देगी और नई कार्यसमिति चुनी जाएगी।

सवाल ये भी है कि क्या अध्यक्ष नहीं बनने की जिद्द पर अड़े राहुल गांधी चुनाव लड़ पाएंगे? राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनने की बात कह चुके हैं। हाल ही में पार्टी के नेतृत्व से नाराज कई वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर नए स्थायी अध्यक्ष बनाने की मांग की थी।  इस पत्र को लेकर काफी बवाल मचा था। सोनिया ने दो टूक कहा था कि पार्टी अपना नया अध्यक्ष जल्द से जल्द चुन लें।

Read More…
Navratri 2020: शारदीय नवरात्र आज से शुरू, PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं….
Congress New President: जनवरी 2021 में कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष? राहुल गांधी पर सस्पेंस बरकरार