×

Eid Milad Un Nabi 2020: भारत में कब मनाया जाएगा ईद-ए-मिलाद, जानिए महत्व

 

ईद-ए-मिलाद या ईद मिलाद उन नबी इस्लाम के आखिरी पैगंबर मोहम्मद की जयंती के रूप में यह पर्व मनाया जाता हैं मुस्लिम समुदाय में सूफी और बरेलवी विचारधारा कि लोगों का मनना है कि पैगंबर मोहम्मद का जन्म इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी अल— अव्वल की 12वीं तारीख को 571 ई में हुआ था। ईद-ए-मिलाद या ईद मिलाद उन नबी को आम बोलचाल की भाषा में नबीद या मावलिद भी कहा जाता हैं तो आज हम आपको इस पर्व से जुड़ी जानकारी और इसकी तारीख के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

आपको बता दें कि इस साल इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी अल— अव्वल माह की शुरुवात 19 अक्टूबर से हो रही हैं उस दिन रबी अल— अव्वल माह का पहला दिन था। सुन्नी संप्रदाय ईद-ए-मिलाद रबी अल अव्वल माह के 12 दिन को मनाता हैं वही शिया संप्रदाय के लोग ईद-ए-मिलाद इस महीने के 17वें दिन मनाते हैं। इस साल ईद-ए-मिलाद सऊदी अरब में 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वही भारत में 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका में भी 30 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद मनेगा। ईद-ए-मिलाद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनते हैं नमाज पढ़ते हैं और एक दूसरे को उपहार भी देते हैं इस दिन दावत दी जाती हैं इसके अलावा पैंगबर मोहम्मद की याद में जुलूस निकालते हैं ईद-ए-मिलाद को पैगंबर मोहम्मद की पुण्यतिथि के रूप में मनाते हैं यह शुरू में मिस्न में आधिकारिक उत्सव के तौर पर मनाया जाता था। मगर बाद में 11वीं शताब्दी में लोकप्रिय हो गया। उसी समय में शिया समुदाय के शासक ही इस पर्व को मनाते थे।