×

Deepika Padukone: इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, एक ​में निभाएंगी द्रौपदी का किरदार

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आने वाले दिनों में एक से एक कई फिल्मों से बॉक्स आफिस पर धमाका करने वाली है। जिसकी तैयारी अभिनेत्री काफी समय से कर रहे है। दीपिका पादुकोण इसके अलावा एक और फिल्म में काम करने वाली है जिसमे उनके लुक और किरदार को देखने के लिए खुद उनके फैंस भी उत्साहित है। हाल ही में अपनी फिल्मों के बारे में बात करते हुए खुद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कंर्फम किया है। जिसमे उन्होंने कहा कि शकुन बत्रा की फिल्म एक रिलेशनशिप स्टोरी है। जिसको इससे पहले भारतीय सिनेमा में नहीं देखा गया है। इसके बाद दीपिका पादुकोण ने कहा कि वो शाहरुख खान के साथ एक एक्शन फिल्म ‘पठान’ कर रही है। इसके बाद नाग अश्विन और प्रभास के साथ फिल्म करेंगी। अभिनेत्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इसके अलावा उनके पास दो और प्रोजेक्ट है। जिस पर वो काम कर रही है। उनके पास ऐनी हैथवे की फिल्म द इंटर्न की हिंदी रीमेक है। इसके अलावा वो महाभारत की कहानी पर बनी फिल्म में द्रौपदी के किरदार में नजर आने वाली है। अपने इस किरदार को लेकर खुद अभिनेत्री ने कहा किवो प्रसिद्ध कहानी ‘महाभारत’, जिसमें मैं ‘द्रौपदी’ का किरदार निभा रही हूं। दीपिका पादुकोण अपने इस किरदार के लिए काफी उत्साहित है। वो दुनिया को इसके बारे में बताना चाहते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके अलावा दीपिका पादुकोण के पास ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर है जिसका ऐलान कुछ समय पहले ही ऋतिक रोशन ने किया था। दीपिका और ऋतिक जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है। दीपिका पादुकोण की इन सारी फिल्मों की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Ajay Devgn: अजय देवगन की फिल्म चाणक्य की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर

Adipurush: प्रभास की फिल्म आदिपुरूष को लेकर डायरेक्टर ओम राउत का बड़ा ऐलान

Prabhas: प्रभास की फिल्म सलार से कटा दिशा पाटनी का पत्ता, इस अभिनेत्री की हुई एंट्री