×

ऑस्ट्रेलिया के Glenn Maxwell ने IPL में कमाई के मामले में बनाया खास रिकॉर्ड

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।।।आईपीएल 2021 के लिए आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़  रुपए की बड़ी राशि में आरसीबी ने खरीदा है। इसी के साथ मैक्सवेल ने लीग में कमाई के मामले में खास रिकॉर्ड बना दिया है।आईपीएल 2021 के लिए आरसीबी ने  कंगारू ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपए में  खरीदा।

IPL 2021 के लीग स्टेज और प्लेऑफ के मुकाबले हो सकते हैं इन शहरों में, जानें यहां

मैक्सवेल ने अब तक आईपीएल के पांच सीजन ही खेले हैं जिनमें वह महंगे दामों के तहत ही बिके हैं। ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल नीलामी से अब तक कुल 45.30 करोड़ रुपए जुटा चुके हैं। उन्हें  सबसे पहले  2013 में 5.32 करोड़ रुपए, 2014 में 6 करोड़ रुपए, 2018 में 9 करोड़ रुपए और 2020 में 10.75 करोड़ रुपए मिले।  वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने अब तक नीलामी में 48.10 करोड़ रुपए की कमाई की  ।

IND VS ENG: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं Joe Root, सामने आई वजह

कार्तिक ने छह ऑक्शन में 38.85 करोड़ रुपए और इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मोरिस ने ऑक्शन में 37.96 करोड़ रुपए की कमाई की है लेकिन आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई उन खिलाड़ियों की जो टॉम रिटेनकर हैं। जिनमें विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा प्रमुख  दिग्गज भी शामिल हैं।

Ind vs Eng: तीसरे वनडे मैच के स्थान में हो सकता है परिवर्तन , जानिए क्या है वजह

वैसे आईपीएल 2021 के तहत ग्लेन  मैक्सवेल पर जब आरसीबी की टीम ने बडी बोली लगाई तो हर कोई हैरान रह गया है। बता दें कि मैक्सवेल का पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन रहा था और वह आईपीएल 2020 के तहत एक छक्का भी नहीं लगा सके थे और इसी के चलते मैक्सवेल को उनकी टीम पंजाब ने बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया। आगामी सीजन में मैक्सवेल के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहेंगी, आरसीबी को उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें रहने वाली हैं।