×

PBKS vs MI: क्रिस गेल जड़ा ऐसा गगनचुंबी छक्का, हर कोई रह गया हैरान, देखें VIDEO

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। क्रिस गेल अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और जब भी मैदान में उन्हें मौका मिलता है तब वह छक्के और चौकों की बरसात कर देते हैं। बीते दिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में क्रिस गेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया ।

IPL 2021 : PBKS के खिलाफ MI को क्यों मिली शर्मनाक शिकस्त, जानिए हार के पांच कारण

अपनी इस पारी के दौरान क्रिस गेल ने गुगनचुंबी छक्के जड़े । उन्होंने एक ऐसा आसमानी छक्का जड़ा जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।मुकाबले में क्रिस गेल ने 35 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 43 रनों की पारी खेली और पंजाब को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 15 ओवर में जयंत यादव की गेंद पर एक गुगनचुंबी छक्का जमाया जिसकी अब चर्चा है।

IPL 2021: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की करारी हार के बाद जानिए Points table का हाल

क्रिस गेल द्वारा लगाए गए 93 मीटर के आसमानी छक्के को देखकर एकतरफ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपना सिर झुकाया तो वहीं डग आउट में बैठे जोंटी रोड्स खड़े होकर चिल्ला बैठे। क्रिस गेल का यह छक्का ऐसा था जिसे देखकर हर किसी हैरानी ने भरा रिएक्शन दिया। क्रिस गेल के आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम अब 354 छक्के दर्ज हो गए हैं।

IPL 2021: इस दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, देवदत्त पडिक्कल को जल्द मिल सकती है टीम इंडिया में जगह

क्रिस गेल मौजूदा सीजन केत हत अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे थे पर उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी लय हासिल की ।क्रिस गेल का लय में आना पंजाब किंग्स के लिए भी राहत की बात है। गेल के होने से पंजाब का मध्यक्रम काफी मजबूत हो जाता है। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की ।