×

IPL 2021:रिलीज हुए इन दिग्गज खिलाड़ियों पर नीलामी में लग सकती है बड़ी बोली

 

जयपुर  स्पोर्ट्स डेस्क।। आईपीएल 2021 से पहले कई खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने रिलीज किए जाने का काम किया है। माना जा रहा है कि रिलीज हुए इन दिग्गज खिलाड़ियों पर आगामी मिनी ऑक्शन में बड़ी रकम लग सकती है।

IPL 2021 में इस नई टीम के लिए खेलेंगे Robin Uthappa, राजस्थान ने किया ट्रेड

क्रिस मोरिस – आईपीएल 2020 में आरसीबी का हिस्सा बने क्रिस मोरिस को उनकी टीम ने रिलीज कर दिया है। पिछले सीजन में आरसीबी ने उन्हें 10 करोड़ में खरीदा था इस बार भी उन पर कोई टीम बड़ा दांव लगा सकती है।

AUS अब विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं रही, जानिए किसने कही ये बात

स्टीव स्मिथ – राजस्थान रॉयल्स ने भले 14वें सीजन से पहले स्टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया हो।पर स्मिथ इतने बड़े बल्लेबाज हैं कि हर कोई टीम उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेगी।स्टीव स्मिथ को वैसे भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कद काफी बड़ा है।

टीम इंडिया के मुरीद हुए PM Modi, यूनिवर्सिटी छात्रों को संबोधित करते हुए कही बड़ी बात

ग्लेन मैक्सवेल -पिछले सीजन में ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला शांत रहा और इसलिए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। हालांकि अब एक बार फिर से मैक्सवेल नीलामी में होंगे और बड़ी रकम अर्जित कर सकते हैं। पिछले सीजन में 10.75 करोड़ की रकम के साथ ही पंजाब की टीम ने उन्हें अपने साथ शामिल किया था।

एरोन फिंच- आरसीबी ने आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले एरोन फिंच को रिलीज कर दिया है। फिंच को 4.8 करोड़ में खरीदा गया था। हालांकि इस बार भी वह बड़ी रकम अब नीलामी हासिल कर सकते हैं।

शिवम दुबे – ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे को 5 करोड़ में खरीदा गया था लेकिन वह आरसीबी के लिए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसीलिए उन्हें रिलीज कर दिया। हालांकि अब शिवम दुबे नीलामी में क्या बड़ी रकम हासिल कर पाएंगे यह देखने वाली बात रहती है।