×

IPL 2021: ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनते ही सुरेश रैना ने की ये भविष्यवाणी

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क। श्रेयस अय्यर के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 के लिए ऋषभ पंत को कप्तानी सौंप दी है। ऋषभ पंत दिल्ली की कमान संभालने के साथ ही आईपीएल के युवा कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

IPL 2021 के लिए नियमों में हुए कई बदलाव, सॉफ्ट सिगनल भी हटाया गया

ऋषभ पंत ने दिल्ली का कप्तान बनने के बाद कहा कि उनका सपना सच हो गया। बता दें कि ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनने के बाद दिग्गज खिलाड़ी सुरैश रैना ने भी बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है। सुरेश रैना का मानना है कि ऋषभ पंत आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली के लिए करिश्माई लीडर साबित होंगे।

IPL 2021 Team Profile:मुंबई इंडियंस का क्या है मजबूत और कमजोर पक्ष, यहां जानें सबकुछ

सुरेश रैना ने ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनने पर बधाई देते हुए ट्वीट किया , इस सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनने पर ऋषभ पंत को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने साथ ही कहा कि मुझे विश्वास है कि वो एक करिश्माई लीडर होंगे और इस कैप को गर्व के साथ धारण करेंगे।

ये हैं IPL 2021 के सभी आठ टीमों के कप्तान, जानिए किसे है कितना अनुभव

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं किया है। टीम ने पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन वह खिताब जीतने चूक गए थे।दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2020 के फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार सामना करना पड़ा था। माना जा रहा है कि ऋषभ पंत के सामने भी टीम को चैंपियन बनाने की चुनौती होगी।आईपीएल यह सीजन ऋषभ पंत के करियर के लिए भी अहम साबित होगा , जिससे काफी कुछ बदल सकता है।