×

AUS VS IND: इस दिग्गज ने फिर की Virat Kohli को कप्तानी से ना हटाने की वकालत

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।यहां तक कि फैंस विराट कोहली को कप्तानी से हटाए जाने की मांग तक कर रहे हैं। वैसे इन सब तमाम बातों के बीच कोहली को एक दिग्गज खिलाड़ी का समर्थन मिला है और उन्होंने विराट को कप्तानी से ना हटाने की वकालत भी की है।

आखिर क्यों David warner के चोटिल होने से खुश हैं KL Rahul, कही ये बड़ी बात

जी हां विराट कोहली की आलोचना के बीच पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटटेर  आकाश चोपड़ा  ने मौजूदा भारतीय कप्तान का समर्थन किया है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि टीम इंडिया के पास विराट के अलावा कप्तानी में कोई विकल्प नहीं है और इसलिए कोहली को कप्तान बने रहना चाहिए।

AUS में Virat Kohli पर मंडराया सबसे बड़ा संकट, छिन सकता है सबकुछ!

आकाश चोपड़ा ने कहा कि लोगों के दिमाग में आईपीएल रहता है और उन्हें ये दिखता है कि उनकी कप्तानी में आरसीबी अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है। ये फैंस नहीं हैं, पूर्व खिलाड़ी भी यही बात कर रहे हैं। मेरे विचार में सबसे सफल भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा , अगर आप धोनी का जीत प्रतिशत निकालेंगे तो विराट कोहली उनसे कम से कम 10 प्रतिशत हर फॉर्मेट में आगे हैं।

आखिर किस वजह से Glen Maxwell ने Steve smith को बताया डरावना, जानिए यहां

आकाश चोपड़ा का मानना है कि अगर विराट कोहली खुद भी कप्तानी छोड़ तो टीम के पास फिलहाल कोई दूसरा विकल्प नहीं हैं।गौरतलब है कि पिछले दिनों जब रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल का पांचवां खिताब जिताया था तब से गौतम गंभीर सरीखे दिग्गज खिलाड़ी विराट की जगह रोहित को कप्तान बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद तमाम क्रिकेट फैंस उन्हें कप्तानी से हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।