×

एबी डीविलियर्स ने RCB नहीं बल्कि इसे बताया IPL 2020 की बेस्ट टीम

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।।। आईपीएल 2020 में एबी डीविलियर्स ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया। उनकी टीम आरसीबी ने भी प्लेऑफ का तक सफर तय किया लेकिन वह खिताब नहीं जीत सकी। वैसे इन सब बातों के बीच आईपीएल 13 वें सीजन के समापन के बाद एबी डीविलियर्स ने टूर्नामेंट की सबसे बेस्ट टीम  का नाम बताया है। सबसे हैरानी वाली बात यह रही है कि एबी डीविलियर्स ने आरसीबी का नाम नहीं लिया बल्कि मुंबई इंडियंस को बेस्ट टीम करार दिया। एबी डीविलियर्स ने ट्वीट कर मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2020की बेस्ट टीम बताया । बता दें कि आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से जब लीग के विजेता का ऐलान किया गया तब इसके जवाब में डीविलियर्स मुंबई को बेस्ट बताया है।

डीविलियर्स ने ट्वीट के जवाब में मुंबई इंडियंस को बधाई देते हुए लिखा, शाबास मुंबई इंडिंयस!बिना किसी शक के इस साल की बेस्ट टीम। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने 10 नवंबर को खिताब मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात देकर आईपीएल का पांचवा खिताब जीता है। पिछले सीजन में भी मुंबई इंडियंस चैंपियन रही थी और उसने सफलता पूर्व अपने खिताब का बचाव किया है। मुंबई की टीम सबसे पहले साल 2013 में चैंपियन बनी थी इसके बाद उसने 2015, 2017 और 2019 में भी खिताब जीता। टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टक्कर कोई दूसरी टीम नहीं हैं। पूर्व टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत में जाकर खिताब भी अपने नाम करने का काम किया। मुंबई इंडियंस की इस सफलता से सिर्फ विराट कोहली ही नहीं बल्कि कई दिग्गज खिलाड़ी प्रभावित हैं।