×

Christmas 2020: क्रिसमस के जश्न में डूबा पूरा बॉलीवुड, कपूर परिवार से लेकर बच्चन परिवार तक शामिल

 

आज दुनिया भर में ​क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार दुनियाभर के लोग अपने अपने अंदाज में मना रहे है। ऐसे में बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के सितारो ने इस त्योहार को अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया है। भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने के कई सितारो ने क्रिसमस की शाम को अपनों के साथ सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। सभी सेलेब्स ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अपनी अपनी तस्वीरें शेयर की है जो हम आपके लिए अपने इस लेख में लेकर आए है। आइए जानते हैं कि किस सेलेब्स ने किस अंदाज में क्रिसमस को सेलिब्रेट किया।बॉलीवुड के मशहूर कलाकार सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया है। इस दौरान उन्होंने शानदार डिनर का भी इंतजाम किया। इस दौरान करीना, सैफ, करिश्मा, समायरा, सोहा अली खान और कुणाल खेमू एक साथ नजर आए।अभिनेता वरूण धवन ने भी अपनी को स्टार अभिनेत्री किआरा आडवाणी के साथ फिल्म जुग जुग जियो के सेट पर ही क्रिसमस सेलिब्रेशन किया है। इस दौरान का वीडिया भी अभिनेता ने शेयर किया है जिसमे दोनों अपने हाथ में बैलून पकड़े हुए नजर आ रहे है।

अभिनेत्री किम शर्मा ने भी अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पसंद की जा रही है।

अभिनेत्री सोहा अली खान ने क्रिसमस की पूर्व शाम अपनी बेटी इनाया के साथ एक तस्वीर शेयर करके फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। जिसमे दोनों ही मां बेटी एक जैसी ड्रेस में नजर आ रही है।

अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। जिसमे वो अपनी बहन रंगोली के साथ दिखाई दे रही है।

रेमो डिसूजा ने भी क्रिसमस के मौके पर टीवी अभिनेता आमिर अली के साथ सेलिब्रेट करते हुए नजर आए है।

बॉलीवुड का बच्चन परिवार इस खास मौके पर एक साथ नजर आया। इस दौरान जया, ​अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या, श्वेता और अराध्या सब एक साथ एक ही फ्रेम में नजर आए।

Kaagaz Trailer: क्या खुद को जिंदा साबित कर पाएंगे पंकज त्रिपाठी, फिल्म कागज का ट्रेलर रिलीज

John Abraham: जॉन अब्राहम को फिल्म सत्यमेव जयेत 2 की शूटिंग के दौरान लगी चोट, पहुंचे अस्पताल

Kareena Kapoor: करीना ने क्रिसमस ईव पर रखी डिनर पार्टी, नजर आए करिश्मा, सैफ सोहा और कुणाल