×

Chanakya niti: धन के मामले मे बरतनी चाहिए सावधानी, वरना आती है ये परशानी, जानिए आज की चाणक्य नीति

 

आचार्य चाणक्य की नीतियां विश्व प्रसिद्ध मानी जाती हैं इनकी नीतियां मनुष्य को जीवन जीने का सही तरीका सिखाती हैं। चाणक्य अनुसार आज का युग अर्थ प्रधान है जहां पर धन को वरियता दी जाती हैं धन जीवन को सरल और सुगम बनाने में सहायक सिद्ध होता हैं इसलिए हर मनुष्य धनवान बनना चाहता हैं। चाणक्य की मानें तो जब व्यक्ति का बुरा वक्त आता है तो धन सच्चे मित्र की भूमिका अदा करता हैं इसलिए धन के महत्व को समझना जरूरी होता हैं।

आचार्य चाणक्य की चाणक्य नीति मनुष्य को सफल बनने के लिए प्रेरित करती हैं अच्छे और बुरे समय में व्यक्ति का व्यवहार कैसा होना चाहिए इस पर भी चाणक्य नीति प्रकाश डालती हैं चाणक्य को विभिन्न विषयों की जानकारी और समझ थी। चाणक्य एक योग्य शिक्षक होने के साथ एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। ऐसा माना जाता है कि जो लोग चाणक्य नीति के अनुसार जीवन जीते है वे परेशानियों से हमेशा दूर रहते हैं चाणक्य ने धन के प्रयोग के बारे में कुछ खास बातें बताई हैं।

चाणक्य अनुसार धन को खर्च करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। जो लोग धन को खर्च करते समय ध्यान नहीं देते हैं और आय से अधिक व्यय करते हैं, ऐसे लोग समय आने पर परेशानियों का सामना करते हैं। चाणक्य कहते है कि धन मनुष्य की जरूरतों को पूर करता हैं व्यक्ति की जरूरते सीमित होनी चाहिए यानी जिस चीज की जितनी जरूरत है उतना उपभोग करना चाहिए। चाणक्य अनुसार धन की बचत करनी चाहिए जो लोग धन का संचय करते हैं वे संकट के समय भी प्रसन्न रहते हैं किसी भी चीज की अधिकता अच्छी नहीं होती हैं धन के मामले में भी जातक को इस बात को मानना चाहिए कि धन उतना ही अपने पास रखना चाहिए जितना उसकी जरूरत हैं धन की अधिकता व्यक्ति का सुख चैन नष्ट कर देती हैं। धन का व्यय जो सोच समझ कर करते है उनसे मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।