×

Bollywood celebs: वरूण धवन से पहले इन बॉलीवुड कलाकारों ने गुपचुप रचाई शादी

 

बॉलीवुड के अभिनेता वरूण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी करने जा रहे है। वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी इसी 24 जनवरी को होने वाली है। जिसकी तैयारी काफी समय पहले ही शुरू हो चुकी हैं लेकिन अब तक अभिनेता की शादी को लेकर उनके परिवार की तरफ से कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। अभिनेता अपनी शादी को सीक्रेटली कर रहे है। बता दें कि वरूण धवन से पहले बॉलीवुड के कई कलाकारों ने गुपचुप तरीके से शादी की है। आइए जानते हैं उन कलाकारों के नाम —

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में इटली में जाकर शादी की थी। इन दोनों की शादी अंतिम समय तक सीक्रेट रखा गया था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में सिर्फ कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें काफी समय तक चर्चा में बनी हुई थी।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने साल 2018 में एक दूसरे के साथ दिल्ली के एक गुरूद्वारे में गुपचुप तरीके से शादी की थी। बाद में खुद अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर करके शादी की जानकारी दी थी।

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने भी एक दूसरे के साथ गुपचुप तरीके से में शादी कर ली थी। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी साल 2014 में हुई थी। इन दोनों की शादी एक प्रोइवेट सेरेमनी में की गई थी।

श्रीदेवी और बोनी कपूर
श्रीदेवी और बोनी कपूर ने साल 1996 में एक दूसरे के साथ बेहद गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। इन दोनों की शादी की अचानक खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया था।

सैफ अली खान और अमृता सिंह
सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी साल 1991 में हुई थी। इन दोनों की शादी गुपचुप तरीके से अचानक हुई थी। लेकिन अब दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया है। तालाक के बाद सैफ ने अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ शादी कर ली।

Sapna Chaodhary: सपना चौधरी का नया गाना लोरी हुआ रिलीज, वीडियो वायरल

Hungana 2: शिल्पा शेट्टी ने शुरू की हंगामा 2 की शूटिंग, सेट पर परेश रावल के साथ किया डांस

TRP List: इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट आई सामने, जाने किस नंबर पर है आपका पसंदीदा शो