×

Bollywood Celebs slams kangana: कंगना के POK बयान पर भड़का बॉलीवुड, मुंबई के सपोर्ट में सेलेब्स

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपने ही साथी कलाकारों के निशाने पर एक बयान को लेकर आ गई है। कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे मुखर अभिनेत्री है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अब तक कई सारे खुलासे किए है। जिसमे नेपोटिज्म, मूवी माफिया, आउटसाइडर जैसे शामिल है। अब कंगना रनौत के एक बयान की वजह से सोशल मीडिया पर इस वक्त एक और जुबानी जंग छिड़ गई है। जी हां आपको बता दें कि कंगना रनौत ने हाल ही में कहा था कि उनको मुंबई पुलिस से डर लगता है जिसके बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने अपनी एक पोस्ट में कहा था कि, अगर कंगना रनौत को मुंबई में डर लगता है तो उनको वापस नहीं आना चाहिए। संजय के इस पोस्ट का कंगना ने जवाब देते हुए अभिनेत्री ने मुंबई की तुलना पोक से कर दी। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की तरह क्यों लग रहा है? जिस पर अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोग कंगना पर भड़क गए। कंगना के इस पोस्ट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर इस बयान की निंदा की है। स्वरा भास्कर ने मुंबई को सेफ और आसान शहरों में एक बताया है। साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस का भी धन्यवाद किया और मुंबई को सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयास के लिए भी धन्यवाद किया। रेणुका शहाणे ने लिखा कि, कंगना मुंबई वो शहर है, जहां पर आपका बॉलीवुड स्टार बनने का सपना पूरा हुआ है। ऐसे में इस शहर के लिए कुछ सम्मान की उम्मीद तुमसे हर कोई करेगा। अभिनेता सोनू सूद ने लिखा कि, यह शहर तकदीरें बदलता है। सलाम करोगे तो सलामी मिलेगी। वहीं अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा कि मुंबई हिंदुस्तान है। इसके अलावा और भी कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं कई आम जनता ने भी मुंबई के प्रति अपने प्यार को व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर मुंबई को लेकर इस वक्त कई ट्रेंड चल रहे हैं।

Renuka Shahane on Kangana POK statement: कंगना के पोक बयान पर भड़की रेणुका, तो अभिनेत्री ने भी दिया करारा जवाब

SSR Death case: NCB ने मारी रिया और सैमुअल के घर पर रेड, सैमुअल हिरासत में और शौविक की तलाश

SSR Death Case: सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी चेतावनी