×

बॉलीवुड के सबसे दिलफेक आशिक रह चुके हैं अक्षय कुमार, इन हसीनाओं पर आ है चुका दिल

 

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे दिलफेक आशिक रह चुके हैं। जी हां अब आप ये सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों कहा है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी अभिनेता के नाम से मशहूर अक्षय कुमार का अफेयर बॉलीवुड की कई अदाकाराओं के साथ रह चुका है। जिसमे 90 के दशक की एक नहीं बल्कि कई टॉप अभिनेत्रियों के नाम शामिल है। आज अक्षय कुमार के जन्मदिन के मौके पर उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जिनका अक्षय के साथ अफेयर रह चुके है। आइए जानते हैं उनके बारे मेें —

पूजा बत्रा
अभिनेता अक्षय कुमार का नाम पूजा बत्रा के साथ जुड़ चुका है जो उस वक्त की एक मशहूर मॉडल हुआ करती थी। हालांकि तब अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरूआत नहीं की थी। उस वक्त पूजा बत्रा की वजह से ही अक्षय को बॉलीवुड की पार्टियों में जाने का मौका मिलता था। लेकिन जब अक्षय को बॉलीवुड में एंट्री मिली तो वो पूजा बत्रा से अलग हो गए।

आयशा जुल्का
90 के दशक की मशहूर और सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल आयशा जुल्का का अफेयर अक्षय कुमार के साथ जुड़ चुका है। दोनों ने एक साथ फिल्म खिलाड़ी में काम किया था। खिलाड़ी में काम करते करते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों की जोड़ी को फिल्मों में काफी पसंद किया जाने लगा था। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी कुछ नहीं हुआ। लेकिन इनका रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और ये दोनों अलग हो गए।

रवीना टंडन
आयशा जुल्का से ब्रेकअप के बाद अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड की अभिनेत्री रवीना टंडन से जुड़ा। जिन्होंने 90 के दशक में अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों में काम किया। इन दोनों का अफेयर काफी समय तक चला। वहीं फैंस भी इन दोनों की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर देखना पसंद करते थे। इन दोनों का अफेयर करीब तीन साल तक चला। फिर किसी कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया।

शिल्पा शेट्टी
रवीना टंडन से ब्रेकअप होने बाद अक्षय कुमार नाम अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ जुड़ा। दोनों ने उस दौरान एक साथ कई फिल्मों में काम किया। जिसमे धड़कन, जैसी शामिल थी। अक्षय और शिल्पा की नजदीकियां इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि कई लोगों को लगने लगा था कि ये दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। लेकिन इस शिल्पा शेट्टी अक्षय को लेकर सीरियस थी वहीं अक्षय का दिल किसी और पर आ चुका था।

ट्विंकल खन्ना
अक्षय कुमार का शिल्पा शेट्टी से ब्रेकअप की वजह ट्विंकल खन्ना थी। जब अक्षय को लेकर शिल्पा सीरियस थी तो उस वक्त अक्षय के दिल में ट्विंकल खन्ना के लिए प्यार पनप रहा था। शिल्पा को अक्षय की ये बेवफाई पसंद नहीं आई और वो अभिनेता से अलग हो गए। ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों ने एक साथ कई फिल्म में काम किया। ट्विंकल खन्ना ने जब अक्षय से शादी की बात की, तो उन्होंने इनकार कर दिया। लेकिन ट्विंकल उनकी बाकी प्रेमिकाओं की तरह नहीं थी, उन्होंने अक्षय कुमार पर इतना दबाव डलवाया कि उन्हें शादी के लिए राजी होना पड़ा।प्रियंका चोपड़ा
ट्विंकल खन्ना से शादी के बाद भी अक्षय कुमार का दिलफेश आशिक वाला रवैया जारी रहा और शादी के बाद​ फिल्म अंदाज के दौरान अभिनेता का अफेयर प्रियंका चोपड़ा के चला। दोनों को लेकर उस वक्त कई खबरें सामने आती थी। जब ये बात ट्विंकल खन्ना के कान तक पहुंची तो उन्होंने भी अक्षय कुमार को अच्छे से सबक सिखाया। ट्विंकल ने अक्षय को प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने से साफ़ मना कर दिया। इसके बाद ट्विंकल की धमकी के बाद अक्षय ने प्रियंका से खुद ही दूरी बना ली। आज तक प्रियंका और अक्षय ने फिल्म दोबारा साथ काम नहीं किया।

रेखा
अभिनेता अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड की सबसे मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री रेखा के साथ जुड़ चुका है। जब ये बात सामने आई तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में जैसे खलबली मच गई थी। दोनों की नजदीकियां फिल्म खिलाड़ियों के खिलाड़ी से शुरू हुई थी। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो अक्षय और रेखा ही जानते होंगे।

Himanshi Khurana Surgery: हिमांशी खुराना की बिगड़ी तबियत, जल्द ही होगी सर्जरी

SSR Death Case: रिया की गिरफ्तारी पर आई पिता इंद्रजीत की प्रतिक्रिया, कहा पूरा देश जेल भेजने पर तुला है

SSR Death Case: रिया चक्रवर्ती का खुलासा बॉलीवुड के 80% लोग करते हैं ड्रग्स का सेवन