×

Birthday special: आज भी अटूट है विनोद कांबली का यह बड़ा रिकॉर्ड

 

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज विनोद कांबली आज अपना 49 वां जन्मदिन मना रहे हैं। विनोद कांबली का जन्म मुंबई में 18 फरवरी 1972 को हुआ था । एक समय में विनोद कांबली टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज हुआ करते थे। विनोद कांबली के नाम एक रिकॉर्ड ऐसा भी दर्ज है जो आज भी अटूट है।

AUS vs IND: फील्डिंग में Rohit Sharma ने दिखाया जलवा, किया ये बड़ा कमाल

बता दें कि भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड अब तक विनोद कांबली के नाम ही दर्ज है। 1994 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होने यह कीर्तिमान स्थापित किया था। बता दें कि 14 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरा करने वह पहले भारतीय बने थे। विनोद कांबली के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर गौर किया जाए तो उन्होंने 14 टेस्ट , 104 वनडे ही खेले । इस दौरान उन्होंने 227 रन के सर्वाधिक स्कोर के साथ 1084 रन बनाए, जबकि वनडे में 2427रन बनाए।

AUS vs IND:गाबा के मैदान पर खेलते हुए 32 साल में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

टेस्ट में विनोद ने 4 जबकि वनडे में 2 शतकीय पारी खेलीं। बता दें कि साल 1996 का विश्व कप विनोद कांबली के लिए अनलकी रहा था। विश्व कप के बाद ही धीरे -धीरे उनका करियर खत्म हो गया। बता दें कि स्कूल क्रिकेट में दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ रिकॉर्ड साझेदारी करते चर्चा में आए थे।

AUS vs IND: इस नए तरीके से गेंद चमकाते नजर मयंक अग्रवाल, VIDEO हुआ वायरल

सचिन और विनोद ने हैरिस शील्ड ट्रॉफी में शारदाश्रम स्कूल के लिए 664 रन की साझेदारी की थी। इस दौरान 349 विनोद ने जबकि सचिन ने 326 रन बनाए थे।सचिन और विनोद दोनों ही बचपन के मित्र रहे हैं।इन दोनों की जोड़ी भारतीय क्रिकेट में भी काफी ज्यादा चर्चा में रही। हालांकि कांबली का तेंदुलकर की तरह क्रिकेट करियर नहीं रहा।

Vinod Kambli at his Bandra residence. Express photo by Pradip Das, 16th November 2017, Mumbai.