×

आसिम रियाज पर देर रात हुआ हमला, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #getwellsoonasim

 

छोटे परदे के मशहूर विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 में नजर आ चुके मशहूर मॉडल और अभिनेता आसिम रियाज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आसिम रियाज पर कुछ लोगों ने बीते दिन हमला कर दिया है जिसमे वो घायल हो गए है। इस बात की जानकारी खुद आसिम रियाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है। आसिम रियाज ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन पर हमला हुआ है और इस दौरान उनको चोट भी आई है। जैसे ही आसिम रियाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी वैसे ही उनके चाहने वाले अपने अपने कमेंट करके उनके जल्द ही ठीक होने की दुआ कर रहे है। आज सुबह से ही सोशल मीडिया ट्विटर पर #getwellsoonasim ट्रेंड कर रहा है। लोग आसिम के ठीक होने के लिए दुआ कर रहे है। आसिम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अगर हम वीडियो की बात करें तो इसमे वो बताते हुए नजर आ रहे है कि वो देर रात को सड़क पर साइकलिंग कर रहे थे इसी बीच अचानक से एक बाइक सवाल ने उनको जानबूझकर टक्कर मार दी। ऐसे में वो गिर गए और उनको चोट आ गई।

https://www.instagram.com/p/CDhTd3BH22u/?utm_source=ig_embed

उनके पैर और घुटने में काफी चोट लगी है। कंधे पर भी आसिम को चोट आई है। आसिम ने बातया कि उनको टक्कर मारने वाला पकड़ा गया है या नहीं इसके बारें में उनको कोई जानकारी नहीं है। अगर हम बात करें आसिल रियाज के काम की तो वो आने वाले दिनों में एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले है। जिसमे वो अपनी गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई देंगे। उनका ये म्यूजिक वीडियो इसी 10 अगस्त को रिलीज होने वाला है जिसका पहला पोस्टर बीते दिनों ही सामने आया है। जिसमे इन दोनों का ही रोमांटिक अंदाज दिखाई दे रहा है।

गुंजन सक्सेना बनने के लिए जाह्नवी कपूर ने की कमरतोड़ मेहनत, सामने आया BTS वीडियो

तारक मेहता शो में होगी दिशा वकानी की वापसी, इस स्पेशल एपिसोड में आ सकती हैं नजर

ईडी का समन मिलते हुए घर वापस लौटीं फरार रिया चक्रवर्ती, कल होगी पूछताछ