×

Bengal Election 2021: मोदी सरकार पर बरसी ममता बनर्जी, कहा-देश में एक राजधानी क्यों

 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चुनावों कुछ महीने बचे हैं। इस बीच बंगाल की राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर बंगाल में आज जबरदस्त सियासी हलचल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज बंगाल दौरा है। वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कोलकाता में आयोजित कार्यक्रक में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के कोलकाता दौरे को देखते हुए पूरे शाहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौंबद कर दिया गया है।

पीएम मोदी के कलकता दौरे को लेकर बंगाल चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 8 किलोमीटर लंबी रैली निकाली। इस दौरान सीएम ममता ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि भारत में 4 रोटेटिंग राजधानियां होनी चाहिए। अंग्रेजों ने पूरे देश पर कोलाकात से शासन किया था। हमारे देश में एक ही राजधानी क्यों होनी चाहिए।

बता दें कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार नेताजी की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मना रही है। पीएम मोदी कोलकाल के विक्योरिया मेमोरियल में पराक्रम दिवस समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले हैं। इस कार्यक्रम में ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम में अगर ममता बनर्जी शामिल होती हैं तो बंगाल के चुनाव से पहले राजनीति की बड़ी तस्वीर सामने आएगी। इसके साथ ही पीएम मोदी और सीएम ममता एक कार्यक्रम में एक साथ नजर आएंगे। इस तस्वीर के सामने आने के बाद बंगाल चुनाव को लेकर कई मायनो में देखा जाना तय है।

Read More…
Farmers Protest Updates: जानिए 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसानों की क्या है तैयारी….
Subhas Chandra Bose Jayanti 2021: 75 साल बाद भी क्यों रहस्यमय बनी है नेताजी की मौत…..