×

क्या यश राज फिल्म्स की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं अजय देवगन

 

बॉलीवुड के मशहूर और एक्शन अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी​ फिल्मों में काफी फोकस कर रहे है। वो आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई शानदार फिल्मों में नजर आने वाले है। जिसकी तैयारियां अभिनेता पिछले काफी समय से कर रहे है। वहीं अब अजय देवगन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद अजय देवगन के चाहने वाले खुशी से उछल पड़ेंगे। अजय देवगन जल्द ही आदित्या चोपड़ा की अगली फिल्म में नजर आने वाले है। जी हां ये दोनों पहली बार किसी फिल्म के साथ साथ आने वाले है। अजय देवगन और आदित्या चोपड़ा पिछले काफी समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कररहे है लेकिन अजय ने कभी आदित्या की फिल्म में काम नहीं किया है। लेकिन अब दोनों एक साथ एक प्रोजेक्ट को लेकर आने वाले है। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार आदित्या चोपड़ा के ने अपने बैनर यश राज फिल्म्स की अगली फिल्म के लिए अजय देवगन को चुना है। उन्होंने अजय को साइनकर दिया है। अपने 29 साल के फिल्मी करियर में अजय देवगन पहली बार आदित्या चोपड़ा की फिल्म को साइन करने जा रहे है। खबरें है कि दोनों ही पिछले करीब एक साल से फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे थे लेकिन अब इस फिल्म को साइन कर रिया है। इसका निर्देशन शिव रवैल करने वाले है। जिनकी ये पहली फिल्म है। फिल्म में अजय के अलावा कौन से कलाकार नजर आएंगे इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जैसे ही इस बारे में कोई जानकारी सामने आती है हम आप तक जरूर शेयर करेंगे। अगर हम बात करें अजय देवगन के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले है। जिसमे उनकी भुज: द प्राइड आफ इंडिया, मैदान, ट्रिपल आर के अलावा और भी कई फिल्म शामिल है। जिसमे वो अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है। उनकी इन सभी फिल्मों का उनके चाहने वाले इंतजार कर रहे है।

अगले साल के इस महीन से शुरू कर सकते हैं सलमान खान टाइगर 3 फिल्म की शूटिंग

सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व असिस्टेंट ने अभिनेता को लेकर किया खुलासा

बॉलीवुड के इन सेलेब्स नहीं मानी कैंसर से हार, दी खतरनाक बीमारी को मात