बॉलीवुड के अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने कुछ समय पहले ही मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी की अगली फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया था। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले खबरे सामने आई थी कि आदित्य रॉय कपूर ने मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन 2 में काम करने से मना कर दिया है। इसके कारण का साफ पता तो नहीं चल पाया था। लेकिन खबरों में ये कहा जा रहा था कि आदित्य रॉय कपूर और मोहित सूरी के बीच कुछ क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से ऐसा हुआ था। जबकि इससे पहले आदित्य रॉय कपूर एक विलेन 2 फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार थे। वहीं उनके चाहने वालें भी उनकी अगली फिल्म के लिए उत्साहित थे। पर अब ऐसा नहीं होने वाला है। अब एक वेबसाइट की खबर के अनुसार अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को एक बड़ी फिल्म का आफर मिला है जिसको उन्होंने साइन भी कर लिया है। उनकी ये फिल्म एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म है। जिसमे वो मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि आदित्य रॉय कपूर को फिल्म की कहानी और कॉन्सेप्ट पसंद आया है जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने के लिए अपनी सहमती दिखाई है। आदित्य रॉय कपूर की आने वाली फिल्म सड़क 2 और लूडो हैं जो जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है। आदित्य रॉय कपूर की पिछली रिलीज फिल्म मलंग है जो इस साल की शुरूआत में रिलीज हुई थी। जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। जिसमे आदित्य रॉय कपूर के अलावा दिशा पाटनी, कुणाल खेमू और अनिल कपूर अहम रोल में नजर आए थे।
पुरानी यादों में खोएं अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी तस्वीर
सुशांत के पिता की एफआईआर के बाद रिया चक्रवर्ती ने लगाया उनके पिता पर आरोप
तो क्या फरहान अख्तर परदे पर निभाएंगे भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का किरदार