शर्मनाक! आखिर क्यों एक बहन ने अपने ही भाई के बच्चे को दिया जन्म, जानें फिर

बिहार के मुजफ्फरपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। चचेरे भाई ने शादी का वादा कर बहन का यौन शोषण किया। बहन गर्भवती हो गई और फिर उसने अपने भाई के बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद भाई ने बहन से शादी करने से इनकार कर दिया तो युवती न्याय के लिए नवजात बच्चे के साथ शिकायत लेकर थाने से लेकर वरीय अधिकारी के कार्यालय तक पहुंच गई। वह न्याय की गुहार लगा रही है। भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाली इस खबर को सुनकर हर कोई शर्म से अपनी आंखें झुका रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
मुजफ्फरपुर के मनियारी इलाके के एक गांव में हुई इस घटना से लोग स्तब्ध हैं। गांव की एक युवती अविवाहित मां बन गई है और अपने 14 दिन के नवजात शिशु को लेकर थाने के चक्कर लगा रही है। मनियारी थाना क्षेत्र की रहने वाली इस युवती ने आरोप लगाया है कि उसके चचेरे भाई ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। उसने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया और पिछले एक साल से शादी का वादा कर उसका यौन शोषण करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो उसने उस पर गर्भपात कराने का दबाव डाला।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

लड़की ने गर्भपात नहीं कराया और अपने भाई के बेटे को जन्म दिया और जब उसने उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो भाई और उसके परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। लड़की ने बताया कि शुरू में दोनों के बीच प्रेम संबंध था और उसका भाई उसे शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो उसका भाई अपनी बात से मुकर गया और बच्चे के जन्म के बाद उससे शादी करने से इंकार करने लगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
मामला पहले थाने और फिर पंचायत में पहुंचा तो आरोपियों ने पुलिस से कहा कि हम रीति-रिवाज से शादी करेंगे। लड़की ने बताया कि पुलिस ने मुझे घर जाकर शादी की तैयारी करने को कहा लेकिन आरोपी अपनी बात से मुकर गया और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने और बाद में शादी से इनकार करने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।