दिल्ली घूमने आई ब्रिटिश युवती से जबरदस्ती दुष्कर्म, सिर्फ 2 घंटे में पुलिस आरोपियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बलात्कार की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कथित बलात्कार की यह घटना एक ब्रिटिश लड़की के साथ घटित हुई है। ब्रिटिश लड़की ने आरोप लगाया है कि वह सोशल मीडिया पर दोस्त बनने के लिए भारत आई थी। इस दौरान होटल में युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। ब्रिटिश युवती ने एक अन्य युवक पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
दरअसल, पीड़ित महिला ने दिल्ली पुलिस को बताया कि युवक से उसकी बातचीत सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई थी। इसके बाद लड़की उससे मिलने भारत आ गई। लड़की ने खुद भी दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल में कमरा बुक कराया था। मंगलवार को युवक और युवती दोनों होटल पहुंचे। हालांकि, कुछ देर बाद लड़की को लगा कि युवक उसके साथ गलत करने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
दिल्ली में एक ब्रिटिश महिला ने दूसरे युवक पर दुष्कर्म के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। लड़की ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया है कि घटना के दौरान लड़की चिल्लाती हुई होटल के रिसेप्शन पर पहुंची। तभी एक अन्य युवक उसे लिफ्ट से कमरे में ले जा रहा था और उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ की।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
दिल्ली में ब्रिटिश युवती से दुष्कर्म की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। दिल्ली पुलिस ने बलात्कार और छेड़छाड़ मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी भारत स्थित ब्रिटिश उच्चायोग को भी दे दी है।