×

युद्ध में रूस के मददगार अहम ठ‍िकानों पर यूक्रेन का हमला, कब्‍जे वाले इलाकों पर भी की कार्रवाई: यूक्रेन रक्षा मंत्रालय

 

नई दिल्ली, 4 अगस्‍त (आईएएनएस)। यूक्रेन और रूस में जारी तनातनी के बीच यूक्रेन रक्षा मंत्रालय ने सोमवार रात रूस के ख‍िलाफ जबरदस्‍त कार्रवाई का दावा क‍िया। मंत्रालय ने बताया क‍ि देश की सेना ने बीती रात यूक्रेन के अंदर रूस के कब्‍जे वाले इलाकों पर कार्रवाई को अंजाम द‍िया। साथ ही रूस के अंदर लंबी दूरी पर स्‍थ‍ित सैन्‍य ठ‍िकानों पर भी न‍िशाना साधते हुए हमले क‍िए।

यूक्रेन रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट क‍िया, ''रात भर में यूक्रेन की सेना के जवानों ने देश के अंदर कब्जे वाले इलाकों और रूस के अंदर मौजूद रूसी सैन्य ढांचों पर कई हमले किए।''

रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, खेरसॉन क्षेत्र के शचास्लीवत्सेवे में एफएसबी यूनिट का तैनाती केंद्र था, ज‍िसको यूक्रेन की सेना के जवानों ने न‍िशाना बनाकर कार्रवाई की। इसके अलावा रूस के कुर्स्क क्षेत्र में ज्‍वानोये के पास सेइम नदी पर सड़क पुल को तबाह क‍िया।

मंत्रालय ने बताया क‍ि रक्षा बलों ने जापोरिज्जिया क्षेत्र के स्विटलोडोलिंस्के के पास मोलोचना नदी पर रेलवे पुल। वोवचांस्के और विल्ने में मरम्मत इकाइयों और कब्जे वाले क्रीमिया के ओलेनिव्का में शहेद/गेर्बेरा रिले के लिए संचार और बिजली केंद्र कब्जे वाले क्रीमिया के आर्टेमिव्का में इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (ईडब्‍ल्‍यू) टावर, डोनेट्स्क क्षेत्र के बाखमुत में कमांड पोस्ट और संचार केंद्र पर भी कार्रवाई की।

रक्षा मंत्रालय ने दुश्मन को हुए नुकसान की पुष्टि करते हुए बताया क‍ि दोनों पुल रूसी सेना की रसद आपूर्ति और अतिरिक्त सैनिकों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जाते थे। मंत्रालय ने बताया क‍ि इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यूक्रेन लगातार रूस के उन ठ‍िकानों को न‍िशाना बना रहा है, जो युद्ध में उसको सहारा पहुंचाते हैं। यूक्रेन ने शन‍िवार रात भी रूस पर हमले क‍िए और ईंधन भंडारण केंद्र को न‍िशाना बनाया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी यह दावा कर चुके हैं क‍ि यूक्रेन लगातार रूस पर अपनी लंबी दूरी की क्षमताओं से उन ठ‍िकानों को न‍िशाना बना रहा है जो रूस के ल‍िए मददगार हैं और आक्रमण के लिए धन व अन्‍य सामान जुटाते हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी