×

शी चिनफिंग की आर्थिक विचारधारा पर प्रश्नोत्तर पुस्तक प्रकाशित, देशभर में उपलब्ध

 

बीजिंग, 3 मार्च (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के प्रचार विभाग और राष्ट्रीय विकास व सुधार आयोग द्वारा संपादित पुस्तक ‘शी चिनफिंग की आर्थिक विचारधारा के अध्ययन पर सवालों के जवाब’ हाल ही में प्रकाशित हुई है और अब देशभर में उपलब्ध है।

यह पुस्तक नये युग में आर्थिक निर्माण और विकास की दिशा को ध्यान में रखते हुए प्रश्नोत्तर शैली में तैयार की गई है। इसमें व्यवस्थित और वैज्ञानिक ढंग से शी चिनफिंग की आर्थिक विचारधारा के महत्व, उसकी सैद्धांतिक संरचना, प्रमुख विषयों और व्यावहारिक आवश्यकताओं को स्पष्ट किया गया है।

यह पुस्तक कुल 14 भागों में विभाजित है, जिसमें 50 प्रमुख सवालों के जवाब शामिल किए गए हैं। पुस्तक में पाठ के साथ-साथ चित्रों का भी समुचित समावेश किया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/