☰
×

World Bank Report: भारत में 12 साल में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, 90% घटी अत्यधिक गरीबी

 

भारत में गरीबी के मोर्चे पर बड़ी कामयाबी सामने आई है। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच करीब 49.6 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं। इस दौरान अत्यधिक गरीबी की दर 27.1 फीसदी से घटकर महज 2.6 फीसदी रह गई।

4.20 डॉलर वाले गरीबी मानक पर भी बड़ी गिरावट

रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिदिन 4.20 डॉलर से कम आय वाले लोगों का अनुपात 57.7 फीसदी से घटकर 16.1 फीसदी हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि गरीबी खत्म करना सरकार के लिए सिर्फ नारा नहीं, बल्कि अटूट प्रतिबद्धता है।

विश्व बैंक के ये आंकड़े पिछले 12 वर्षों में भारत में गरीबी घटने की बड़ी तस्वीर पेश करते हैं।