शराब पिलाकर महिला से दोस्त करता था गंदा काम, एक दिन सिखाया ऐसा सबक जानकर सब रह गए हैरान

बिहार के पूर्णिया जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह जानकर हर कोई हैरान रह गया। शहर के सदर थाना क्षेत्र के गुंडा चौक के पास झाड़ी में एक शव बरामद किया गया। मृतक की बाइक भी लावारिस हालत में बरामद की गई। मृतक की पहचान श्रीनगर थाना क्षेत्र के दियारिया निवासी गजेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। मृतक के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि उसका दोस्त पास में ही रहता है। पुलिस ने जब उसके दोस्त नीतीश कुमार से पूछताछ की तो उसने पहले तो पुलिस को बरगलाया और फिर अपना अपराध कबूल कर लिया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

गजेंद्र की हत्या करने वाले नीतीश ने बताया कि वह गुंडा चौक स्थित एक गोदाम में काम करता है और यहीं रहता है। गजेंद्र अक्सर काम के लिए गुलाबबाग आता था और देर शाम तक उसके साथ शराब पार्टी करता था। एक दिन उसने उसे बहुत ज्यादा शराब पिला दी और उसके साथ गंदी हरकतें कीं। सुबह जब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ तो गजेंद्र ने माफी मांगी, लेकिन उसके बाद गजेंद्र अक्सर उसके पास आने लगा और उसे शराब पिलाकर लगातार उसके साथ गंदा काम करने लगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
आरोपी नीतीश ने बताया कि घटना वाले दिन भी गजेंद्र नशे में उसके पास पहुंचा था। उस समय वह गोदाम में अकेला था और खाना खा रहा था, लेकिन गजेंद्र के आते ही उसने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी, जिसके बाद उसने पास में रखी ईंट से गजेंद्र के चेहरे पर वार कर दिया। गजेंद्र के गिरते ही नीतीश ने पास में रखे कुदाल से गजेंद्र के चेहरे और सिर पर तब तक वार किया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। गजेंद्र की मौत के बाद शव को उठाकर गोदाम की दीवार के दूसरी ओर झाड़ी में फेंक दिया गया। नीतीश ने बताया कि अगले दिन अंधेरा होने पर शव को कहीं दूर फेंकने की योजना थी, लेकिन सुबह शौच के लिए गए लोगों की नजर शव पर पड़ गई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ वन पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी नीतीश कुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपियों द्वारा छिपाई गई हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सना डंडा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी का कहना है कि घटना का मुख्य कारण मृतक द्वारा बार-बार किए गए अनैतिक कृत्य हैं। मृतक की पत्नी रेखा देवी के बयान पर थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी नीतीश ने बताया कि वह कभी गजेंद्र को नहीं मारता, लेकिन गजेंद्र शराब के नशे में जानवर बन गया था, जो सिर्फ गलत काम करने के बारे में सोचता था। अब मुझे कोई पछतावा नहीं है.