शादी से इंकार करना युवती को पड़ा भारी, पिता ने कुल्हाड़ी के एक ही वार से काट दी बेटी की गर्दन, पुलिस मामला दर्ज

क्राइम न्यूज डेस्क !!! राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में हत्या का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने रिश्तों का कत्ल कर दिया. घटना गोगामेड़ी थाना क्षेत्र की है. गोगामेड़ी में एक 31 वर्षीय महिला की उसके पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

गोगामेड़ी थाना अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी पिता गोविंद सिंह (उम्र करीब 55 वर्ष) अपनी बेटी कृष्णा (31) पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन वह शादी के लिए राजी नहीं थी. पिता लगातार बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था लेकिन बेटी शादी नहीं करना चाहती थी। इस बात को लेकर दोनों में कई दिनों से बहस हो रही थी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना शनिवार रात की है जब आरोपी कृष्णा के कमरे में गया और सोते समय उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. घर में चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बच्ची को गंभीर हालत में भादरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिसार रेफर कर दिया। रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गयी.

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं. शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा।