पढ़ाई के दौरान मां ने बेटी को फोन चलाने से किया मना, तो नाराज छात्रा ने उठाया ऐसा कदम, सब रह गए दंग

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के शिवरामपुर मोहन छपरा गांव में एक हाईस्कूल की छात्रा ने मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से मना करने पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
पुलिस के अनुसार शिवरामपुर मोहन छपरा गांव में विनोद पांडेय की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री धन्नू पांडेय ने गुरुवार को पास के खाली मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दुबहर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मिथिलेश कुमार ने बताया कि 'घटना के समय घर पर केवल छात्रा की मां ही मौजूद थी।'

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
एसएचओ ने बताया कि धन्नू अपनी आगामी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था और उसकी मां ने इसके लिए उसे डांटा था। उन्होंने कहा, 'धन्नू ने अपनी मां की डांट से तंग आकर आत्महत्या कर ली। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
उधर, जिले में आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है। जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल गांव की 65 वर्षीय अनीता देवी ने गुरुवार को अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अनीता देवी का अपने बेटे से विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत पहले भी थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।