नशेड़ी ने पत्नी पर डाली बुरी नजर तो गुस्साएं पति छाती पर बैठकर निकाल ली आंखें और फिर...

पश्चिम बंगाल में कोलकाता से सटे दक्षिण दमदम में एक दर्दनाक घटना घटी है। यहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने एक महिला पर बुरी नजर डाली और गुस्से में आकर महिला के पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, नशेड़ी युवक की छाती पर बैठकर उसकी दोनों आंखें निकाल लीं। इस घटना के बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग मामले दर्ज किये हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम दमदम के वार्ड नंबर तीन के प्रमोद नगर इलाके में घटी। पुलिस ने बताया कि नशेड़ी युवक प्रदीप नशे में धुत होकर घर जा रहा था। जैसे ही वह गोकुल नामक युवक के घर के सामने पहुंचा, उसका पैर लड़खड़ा गया और वह उसके दरवाजे पर गिर पड़ा। इससे प्रदीप के घर का दरवाजा खुल गया और उसकी पत्नी बाहर आ गई। आरोप है कि इस दौरान प्रदीप ने गोकुल की पत्नी को बुरी नजर से देखा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
इसी बीच गोकुल भी वहां आ पहुंचा। जब उसने प्रदीप की हालत देखी तो उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं गोकुल प्रदीप की छाती पर बैठ गया और उसकी आंखों में उंगलियां डालकर दोनों आंखें फोड़ दीं। इसी बीच मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जब इन लोगों ने प्रदीप की हालत देखी तो उन्होंने गोकुल पर हमला कर दिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
इससे प्रदीप भी बुरी तरह घायल हो गया। इस बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गोकुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रदीप को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार प्रदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में पुलिस ने गोकुल के खिलाफ प्रदीप की आंख फोड़ने और भीड़ के खिलाफ गोकुल की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों मामलों की एक साथ जांच कर रही है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी जांच रही है।