×

Anushka Sharma: जब अनुष्का शर्मा ने खुलासा किया था कि रणबीर कपूर की वजह से वो अच्छी मां जरूर बनेंगी

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बीते जनवरी के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया है। जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी बेटी की एक भी तस्वीर शेयर नहीं की है। लेकिन वो अक्सर अपनी बेटी के साथ स्पॉट की जाती है। अब हाल ही में अभिनेत्री का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जिसमें वो ये खुलासा करते हुए नजर आ रही हैं कि रणबीर कपूर की वजह से वो एक अच्छी मां जरूर बनेंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर ने एक साथ फिल्म ऐ दिल है मुश्किल और बॉम्बे वेलवेट में काम किया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान इस बात का खुलासा खुद अनुष्का शर्मा किया था कि, वो रणबीर कपूर को डील करते करते ट्रेन हो गई है कि वो एक अच्छी मां बनेगी और उन्होंने खुद को बेबी के लिए भी ट्रेन कर लिया है। अभिनेता रणबीर कपूर की हरकतों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, रणबीर कपूर सब कुछ जानना चाहते हैं। उनके मेकअप रूम में आते हैं और ड्रार खोलना शुरू कर देते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अभिनेत्री जब अपने मोबाइल फोन में कुछ कर रही होती है तो रणबीर कपूर ये भी जानना चाहते हैं कि वो अपने फोन में क्या कर रही हैं। इसके अलावा और भी कई सारी बचकानी हरकतों की वजह से अभिनेत्री ने बताया कि, वो रणबीर कपूर के साथ डील करते करते उन्होंने खुद को पूरी तरह से ट्रेन कर लिया है। साथ ही ये दावा किया है कि वो एक अच्छी मां जरूर बनेंगी। क्योंकि उनके पास रणबीर कपूर है। अनुष्का शर्मा की इस बात से साफ जाहिर हो रहा है कि रणबीर कपूर सेट पर और अपने को-स्टार को अक्सर ऐसी हरकतों से तंग किया करते हैं। अगर बात करें अनुष्का शर्मा के काम की तो उनको पिछली बार फिल्म जीरो थी जिसमे उनके अलावा शाहरुख खान और कैटरीना कैफ नजर आए थे। वहीं रणबीर कपूर आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमें उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र और शमशेरा जैसी शामिल है।

Actress Shashikala: नहीं रहीं अपने जमाने की दिग्गज अदाकारा शशिकला, रविवार को ली आखिरी सांसे

Akshay Kumar: अस्पताल में भर्ती अक्षय कुमार, कोविड 19 से पॉजिटिव आने के बाद चल रहा इलाज

Rashmika Mandanna Birthday: आज 25 साल की हो गई रश्मिका मंदाना, जन्मदिन पर अभिनेत्री की है खास प्लानिंग