×

अगर मैं दिल्ली-मुंबई में ऐसे चलूं तो क्या होगा...इंटरनेट पर वायरल हुआ Shenaz Treasury का वीडियो, लोगों में क्यों छिड़ी बहस?

 

एक्ट्रेस और ट्रैवल ब्लॉगर शहनाज़ ट्रेजरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने यह वीडियो ब्राज़ील से शेयर किया है, जिसमें वह सड़क पर आराम से टहलती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो में शहनाज़ ने बिकिनी टॉप और एक बड़ी टोपी पहनी हुई है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "ब्राज़ील में, एक शरीर सिर्फ़ एक शरीर होता है। भारतीय महिलाओं को भी यह अनुभव करने का मौका मिलना चाहिए कि बिना जजमेंट या घूरे जाने के जीना कैसा होता है। यहाँ, मैं सुरक्षित और आज़ाद महसूस करती हूँ। मेरा फ़ोन सुरक्षित नहीं हो सकता, लेकिन मेरा शरीर सुरक्षित है।"

वीडियो में शहनाज़ आगे कहती हैं, "सोचो अगर मैं दिल्ली या मुंबई में ऐसे चलती तो क्या होता!" एक्ट्रेस यह कहने की कोशिश कर रही थीं कि अगर उन्होंने भारत में ऐसे कपड़े पहने होते, तो लोग उन्हें घूरते, क्योंकि भारत में महिलाओं को अक्सर अपने कपड़ों को लेकर बुराई और आलोचना का सामना करना पड़ता है। जैसे ही उनका वीडियो वायरल हुआ, इंटरनेट पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कुछ ने उनके विचारों का समर्थन किया, जबकि अन्य ने उनकी 'आज़ादी' की परिभाषा पर सवाल उठाए।