×

वेस्टर्न कोलफील्ड्स में असिस्टेंट फोरमैन सहित 444 पदों पर नौकरी का अवसर, 10 अगस्त तक करें आवेदन

 

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की एक सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) ने असिस्टेंट फोरमैन सहित कुल 444 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

वेस्टर्न कोलफील्ड्स की ओर से जारी कुल 444 रिक्तियों में माइनिंग सरदार, टी एंड एस ग्रेड-सी के 220 और असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) - (इलेक्ट्रिकल)/इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, टी एंड एस ग्रेड-सी के 224 पद शामिल हैं। माइनिंग सरदार के 220 रिक्तियों में अनारक्षित के 101, ईडब्ल्यूएस के 22, एससी के 24, एसटी के 38 और ओबीसी (एनसीएल) के 35 पद हैं।

वहीं, असिस्टेंट फोरमैन के 224 वैकेंसी में अनारक्षित के 91, ईडब्ल्यूएस के 22, एससी के 26, एसटी के 29 और ओबीसी (एनसीएल) के 56 पद हैं।

इन दोनों पोस्ट के कुल 444 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार वेस्टर्न कोलफील्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

माइनिंग सरदार पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास डीजीएमएस (खान सुरक्षा महानिदेशालय) द्वारा जारी वैध माइनिंग सरदार सक्षमता प्रमाणपत्र, वैध गैस टेस्टिंग प्रमाणपत्र, वैध प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र और भूमिगत खदानों में काम करने का 3 वर्ष का अनुभव या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, डीजीएमएस द्वारा जारी वैध ओवरमैन सक्षमता प्रमाणपत्र, वैध गैस टेस्टिंग प्रमाणपत्र और वैध प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र होना चाहिए।

असिस्टेंट फोरमैन पद के लिए उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (कम से कम 3 साल का कोर्स) और उपयुक्त सरकार द्वारा जारी खदानों के लिए मान्य इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजरी सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच/सत्यापन, कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी 47,330.25 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर)/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,180 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम और विभागीय उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम