×

‘हम वापस आ गए हैं…’ दो मिनट के वीडियो में जाने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके का दावा, इंस्टाग्राम अकाउंट फिर हुआ एक्टिव

 

सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का कंट्रोल उन्हें वापस मिल गया है। अकाउंट दोबारा एक्टिव होने के बाद उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर अपनी वापसी का ऐलान किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में लिखा, “हम वापस आ गए हैं, तुम भूल गए थे कि हम जिंदा रहने के लिए क्या कर सकते हैं।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने कॉकरोच की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसे उनके समर्थक पार्टी के प्रतीक के तौर पर देख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच इसे लेकर जमकर चर्चा शुरू हो गई।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/saTzBEgGSRY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/saTzBEgGSRY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दरअसल, इससे पहले शनिवार को अभिजीत दीपके ने दावा किया था कि उनका पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट और कॉकरोच जनता पार्टी का आधिकारिक अकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि किसी ने अकाउंट्स का एक्सेस लेकर उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों को प्रभावित करने की कोशिश की। हालांकि अब उन्होंने कहा है कि अकाउंट का कंट्रोल दोबारा उनके पास आ चुका है।इसी बीच अभिजीत दीपके ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने फॉलोअर्स से जुड़ा डेटा भी शेयर किया। उन्होंने दावा किया कि उनके 94 प्रतिशत से ज्यादा फॉलोअर्स भारत से हैं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पर सवाल उठाते हुए पूछा कि भारतीय युवाओं को पाकिस्तानी क्यों कहा जा रहा है।

दीपके के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग उनके समर्थन में नजर आए, जबकि कई यूजर्स ने उनके दावों पर सवाल भी उठाए। राजनीतिक और सोशल मीडिया विश्लेषकों का मानना है कि विवाद और वायरल पोस्ट की वजह से कॉकरोच जनता पार्टी लगातार इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है।हालांकि अभी तक इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ओर से अकाउंट हैकिंग को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं यह भी साफ नहीं हो पाया है कि अकाउंट किस तरह से हैक हुआ था और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ती राजनीतिक सक्रियता के बीच इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। कई छोटे राजनीतिक संगठन और डिजिटल कैंपेन चलाने वाले समूह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अकाउंट हैकिंग और साइबर सुरक्षा का मुद्दा भी लगातार गंभीर होता जा रहा है। फिलहाल अभिजीत दीपके की वापसी वाली पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही है और लोग इस पूरे विवाद को लेकर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।