×

विश्व स्वच्छता दिवस का वैश्विक मुख्य कार्यक्रम पहली बार चीन में आयोजित

 

बीजिंग, 21 सितंबर (आईएएनएस)। विश्व स्वच्छता दिवस 2026 का वैश्विक मुख्य कार्यक्रम 20 सितंबर को च च्यांग प्रांत के शोशिंग शहर में उद्घाटित हुआ। 'स्वच्छ थाली अभियान से स्वच्छ शहरों तक' विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में 'शोशिंग प्रथाएं' और 'शोशिंग पहल' सहित परिणाम संबंधी दस्तावेज जारी किए गए।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, राष्ट्रीय मंत्रालयों, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उद्योग विशेषज्ञों, शहर प्रतिनिधियों और व्यापार प्रतिनिधियों सहित लगभग 800 लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

इसके दौरान, स्वच्छ शहर निर्माण की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी, एक पर्यावरण स्वच्छता एक्सपो और मुख्य भाषण मंच तथा समानांतर मंच एक साथ आयोजित किए गए।

उद्घाटन समारोह में, आवास और शहरी-ग्रामीण विकास मंत्री नी होंग ने कहा कि चीन मानव जाति के लिए साझा भविष्य समुदाय की अवधारणा को बनाए रखने, चार वैश्विक पहलों को लागू करने, मानव बस्तियों के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग में भागीदारी को बढ़ावा देने और अन्य देशों के साथ मिलकर मितव्ययिता की मूल आकांक्षा को बनाए रखने, सभ्य रीति-रिवाजों की वकालत करने और एक स्वच्छ घर बनाने के लिए तत्पर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/