×

वीडियो में देखें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस साल तीसरी बार किये वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन, दीक्षा लेने की हुई चर्चा

 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली मंगलवार को अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां दोनों ने केली कुंज आश्रम में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। यह इस वर्ष विराट और अनुष्का की संत प्रेमानंद से तीसरी मुलाकात बताई जा रही है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में खास उत्सुकता देखी गई।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/pGfAxRr8M9o?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/pGfAxRr8M9o/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आश्रम में पहुंचने के बाद विराट और अनुष्का ने पूरी श्रद्धा और विनम्रता के साथ संत प्रेमानंद महाराज के सामने घुटनों के बल बैठकर सिर झुकाया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों हाथ जोड़कर महाराज जी की बातें सुनते नजर आए। संत के उपदेश सुनते हुए विराट सिर हिलाकर सहमति जताते रहे और उनके चेहरे पर मुस्कान बनी रही। आश्रम में मौजूद लोगों के अनुसार, पूरा माहौल आध्यात्मिक और भावनात्मक रहा।

इस मुलाकात के दौरान एक खास बात यह रही कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के गले में पहली बार तुलसी की कंठी माला दिखाई दी। इसी के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि दोनों ने आज संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली है। वैष्णव परंपरा में दीक्षा के बाद गुरु अपने शिष्य को कंठी माला प्रदान करता है। हालांकि, इस विषय में अभी तक केली कुंज आश्रम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मुलाकात के दौरान अनुष्का शर्मा ने भावुक होते हुए कहा, “महाराज जी, हम आपके हैं और आप हमारे।” इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हम सब श्रीजी के हैं। खूब आनंदपूर्वक रहो, मस्त रहो और भगवान के आश्रित रहो।” संत के इन शब्दों से वहां मौजूद श्रद्धालु भी भावविभोर हो गए।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहले भी कई बार अध्यात्म और साधना के प्रति अपने झुकाव को सार्वजनिक रूप से जाहिर कर चुके हैं। दोनों अक्सर धार्मिक स्थलों और संतों के दर्शन करते नजर आते हैं। विराट के क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद उनके जीवन में आध्यात्मिकता का प्रभाव और अधिक देखा जा रहा है।

वृंदावन दौरे के बाद विराट और अनुष्का की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है। उनके प्रशंसक इस जोड़ी की आध्यात्मिक यात्रा को सकारात्मक बदलाव और मानसिक शांति से जोड़कर देख रहे हैं।