×

Viral Video: मॉल में पति की बेवफाई का ड्रामा! पत्नी और प्रेमिका के बीच हुई जबरदस्त मारा-मारी, यहाँ देखिये विराल वीडियो 

 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज में सिविल लाइन रोड पर सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल में शनिवार शाम करीब 3 बजे अफरा-तफरी मच गई। चश्मदीदों के मुताबिक, एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग कर रहा था, तभी उसकी पत्नी आ गई। पहले दोनों में तीखी बहस हुई, फिर बात हाथापाई में बदल गई।

लोग वीडियो बनाते रहे

झगड़े के दौरान, मॉल में मौजूद कई लोग तमाशबीन बने रहे और अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाते रहे। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों औरतें एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं। एक औरत के हाथ पर चोट के निशान भी दिख रहे हैं। खबर है कि झगड़े के दौरान किसी ने काटा भी है, हालांकि इसकी ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है।

मॉल मैनेजमेंट ने स्थिति को संभाला
स्थिति बिगड़ती देख मॉल के स्टाफ और कस्टमर्स ने दोनों महिलाओं को अलग किया। मॉल मैनेजर के मुताबिक, दोनों को बाहर निकाला गया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। बताया जा रहा है कि यह घटना रॉबर्ट्सगंज पुलिस स्टेशन एरिया में हुई।