×

विपक्षी दल और सीजेपी केवल चुनिंदा राज्‍यों में छात्रों के प्रदर्शन में होते हैं शामिल: आरपी सिंह

 

नई दिल्‍ली, 2 अगस्‍त (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कांग्रेस की आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष को समझ आने लगा है कि इस देश में हिंदुओं की बात किए बिना चुनाव नहीं जीता जा सकता है। वहीं, उन्होंने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर कहा कि विपक्षी और सीजेपी चुनिंदा राज्‍यों में छात्र आंदोलन में शामिल होते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की मंदिर में आस्‍था ही नहीं है। वह भगवान राम के अस्तित्‍व पर ही प्रश्‍न उठाते हैं। दरअसल, विपक्ष की पार्टियों को समझ आने लगा है कि इस देश में हिंदुओं की बात किए बिना चुनाव नहीं जीता जा सकता, इसलिए सनातन की चिंता करने लगे हैं।

झारखंड में पेपर लीक पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि एसएससी और पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में लीक को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्षी नेता वहां उनकी आवाज नहीं उठा रहे। इससे पता चलता है कि ये बड़े ही सलेक्टिव तरीके से काम करते हैं। जब कर्नाटक, तेलंगाना, पंजाब, और झारखंड में पेपर लीक होता है, तब वहां पर विपक्षी और सीजेपी नहीं जाते। हालांकि, दिल्‍ली में हंगामा करने के लिए सभी एकजुट हो गए थे।

आरपी सिंह ने पीएम मोदी द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों को माफ करने पर तारीफ की है। उन्‍होंने कहा कि युवाओं को राष्‍ट्र निमार्ण में महत्‍वपूर्ण योगदान रहता है। पीएम मोदी इस बात को अच्‍छी तरह से समझते हैं। हाल में ही उन्‍होंने स्‍काईरूट नाम से युवाओं के स्‍टार्टअप ने रॉकेट लांच किया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि निजी सेटअप रॉकेट लांच किया। युवा स्‍टार्टअप के जरिए देश को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।

हाल ही में जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम आतंकी हमले को लेकर फारूक अब्‍दुल्‍ला ने कहा कि जब भी पूर्णराज्‍य की मांग की जाती है तभी इस तरह के आतंकी हमले होते हैं। इस पर भाजपा नेता ने कहा कि फारूक अब्‍दुल्‍ला अपने शासन को भूल गए जब कई महीने राज्‍य बंद रहते थे और आतंकी हमले होते थे। पिछले पांच साल के दौरान आतंकी हमले कम हुए हैं। हालांकि, इस हमले की निंदा करता हूं, लेकिन राजनीति नहीं करनी चाहिए।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी