×

विधेयक के पारित होने से संसद में महिलाओं की आवाज गूंजेगी: राजेश कुमार पात्रो

 

गजपति, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी वकील राजेश कुमार पात्रो ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है। देश में एक के बाद एक प्रगति वाली चीजें होती जा रही हैं। महिला रसोईं घर तक अपने आप को सीमित न करें, वे आगे आएं और अच्छा काम करें।

राजेश कुमार पात्रो ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भी महिलाओं का योगदान रहा था। चारों ओर राइट टू इक्वलिटी। इस विधेयक के पारित होने से संसद में महिलाओं की आवाज गूंजेगी। महिलाओं के लिए संसद और विधानसभा में आरक्षण सही है। महिलाओं को 33 के बजाय 50 प्रतिशत आरक्षण कर देना चाहिए।

प्रोफेसर भारती पाणिग्राही ने विधायी निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने और शासन-प्रशासन में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह समय की मांग है। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएंगे तो जरूर एक परिवर्तन आएगा, क्योंकि एक महिला ही दूसरी महिला की मानसिक स्थिति को समझ सकती है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की काबिलियत को परखना है। पीएम मोदी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं। इस बिल के पारित होने से देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। हम सब को पीएम मोदी पर विश्वास है। अगर यह विधेयक पारित हुआ तो नया इतिहास बनेगा। सुषमा स्वराज और निर्मता सीतारमण जैसी महिलाओं ने अपनी काबिलियत दिखाई है। ऐसे ही बाकी महिलाओं को मौका मिलना चाहिए।

पद्म पुरस्कार से सम्मानित शशि सोनी और भीमाव्वा डोड्डाबलाप्पा शिल्लेक्याथारा ने गुरुवार को महिला आरक्षण विधेयक का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित यह कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत और प्रतिबद्धता को दर्शाता है, और उन्होंने देश भर की महिलाओं से आगे आने तथा राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

--आईएएनएस

एसडी/डीकेपी