वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की
नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "साहस, पराक्रम और त्याग की प्रतिमूर्ति, महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। मातृभूमि के लिए आपका सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्रभक्ति युगों-युगों तक हम सभी को कर्तव्यपथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता रहेगा।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अद्भुत साहस और नेतृत्व का परिचय देने वाली महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। रेवांचल में स्वाधीनता की अलख जगाकर उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनका शौर्य और बलिदान भारत के स्वाधीनता इतिहास का गौरवशाली अध्याय है।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अद्भुत सैन्य कौशल और अटूट देशभक्ति की प्रखर प्रतीक महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, कुशल नेतृत्व और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। उनका क्रांतिकारी जीवन प्रत्येक पीढ़ी को स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।"
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "शौर्य व त्याग की प्रतिमूर्ति, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर सादर नमन। मातृभूमि के प्रति आपका समर्पण एवं बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ 1857 की क्रांति में अहम भूमिका निभाने वाली वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।"
--आईएएनएस
एसडी/एएस